City News Uttar Pradesh
दहेज हत्या कांड में दो महिला गिरफ्तार: बहू को जिंदा जलाने का है संगीन आरोप
Other

दहेज हत्या कांड में दो महिला गिरफ्तार: बहू को जिंदा जलाने का है संगीन आरोप

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दहेज हत्या कांड के “सनसनीखेज” मामले में पुलिस ने “कार्रवाई” करते हुए “दो महिला” आरोपियों को “गिरफ्तार” कर लिया है, यह मामला बीते 31 मार्च का है, जब छतरपुर निवासी मुश्ताक पुत्र रज्जव ने कोतवाली नगर थाने में अपनी बेटी की दहेज के लिए हत्या किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की थी। पुलिस जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला पोड़ाबाग, अलीगंज से दो महिला फरीदा पत्नी रफीक और साजिया पुत्री रफीक को गिरफ्तार किया। दोनों से मामले में पूछताछ की जा रही है।

दहेज हत्या कांड में दो महिला गिरफ्तार: बहू को जिंदा जलाने का है संगीन आरोप

घटना की भयावहता उस समय सामने आई, जब मंगलवार सुबह बांदा के एक मकान की ऊपरी मंजिल पर गद्दे में आग लग गई, जिसमें एक महिला की जलकर मौत हो गई, जबकि आग बुझाने के प्रयास में उसका पति जमील और बेटी आरिफा भी गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले ने नया मोड़ तब लिया, जब मृतका के बेटे अजमल ने पुलिस को चौंकाने वाला बयान दिया,जिसमें उसने आरोप लगाया कि रात में उसकी मां के साथ दादी, दादा, बुआ और चाचा ने मारपीट की और उसका मोबाइल छीन लिया,जबकि सुबह उसके पिता ने भी मारपीट की और इसके बाद फूफी ने आग लगा दी, जिससे उसकी मां की मौत हो गई।

जलती रही चीखें, बुझ गई जिंदगी: बहू की मौत पर 'रहस्य' गहराया, सात पर मुकदमा दर्ज

इस बयान के बाद मामला और गंभीर हो गया और पुलिस ने परिवार के कई सदस्यों को संदेह के घेरे में लेते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया, वहीं पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, वहीं गिरफ्तार की गई दोनों महिला आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में हर्ष का माहौल: बेटी ऋचा भी सूर्य मिशन आदित्य एल1 में शामिल

City News Uttar Pradesh

झाड़-फूंक की आड़ में फुफेरे भाई ने रिश्तों को किया शर्मसार, बहन को बनाया हवस का शिकार

City News Uttar Pradesh

एमएलसी चुनाव टिकट की गर्माहट : रमेश मिश्रा की जगह युवराज को क्या मिलेगा टिकट ?

UP : ‘लल्ला’ का पसंदीदा पेड़ा बनाकर लाईं भाभी विद्यावती, राष्ट्रपति ने ट्रेन में रखवाया

Banda : लग्जरी कार झोपड़ी में घुसी, मासूम की मौत,चार घायल …

City News Uttar Pradesh

बांदा : हरा सोना फिर लुटा, शासन-प्रशासन पर खामोशी का “मास्क” …

ब्रेकिंग न्यूज़