25.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
सपा का विधान सभा 'सर्वे' कार्ड: विधायक विशंभर, अशोक एवं दीपा पर 'दांव' !
उत्तर प्रदेश

सपा का विधान सभा ‘सर्वे’ कार्ड: विधायक विशंभर, अशोक एवं दीपा पर ‘दांव’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधान सभा चुनाव को लेकर सपा का “सर्वे” कार्य बांदा में अंतिम चरण में हैं। इसमें दो सीटों पर सर्वे में सपा के दो नेता प्रथम पायदान पर हैं। विधायक विशंभर सिंह यादव एवं सपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अशोक सिंह गौर एवं उनकी पत्नी दीपा सिंह गौर। विशंभर सिंह यादव बबेरू विधान सभा से “तीसरी बार विधायक” हैं औऱ अगले चुनाव में भी वह “अजेय” की स्थिति में हैं। उनका जनाधार जमीनी स्तर पर बहुत मजबूत है। यहां तक की “अपनी समस्या के हल के लिये भाजपा कार्यकर्ता भी उनके यहां पहुंचते” हैं ! विशंभर सिंह यादव उनकी समस्या का निदान कराते हैं।

सपा का विधान सभा 'सर्वे' कार्ड: विधायक विशंभर, अशोक एवं दीपा पर 'दांव' !

तिंदवारी विधानसभा में तीन नाम सर्वे में हैं सपा के राष्ट्रीय महा सचिव विशंभर निषाद, तीन बार की पूर्व डीडीसी दीपा सिंह गौर एवं उनके पति अशोक सिंह गौर जो प्रदेश कार्य समिति में हैं। दीपा सिंह का नाम 2017 में भी फाईनल हो गया था परंतु एन मौके पर यह सीट गठबंधन के तहत कांग्रेस के खाते में चली गई थी। वैसे तिंदवारी में दीपा सिंह एवं अशोक सिंह गौर की “जोड़ी” जनाधार के चलते “टिकट की दौड़ में सशक्त” स्थिति में है!

सपा में होगा "आया राम गया राम" : मयंक को साइकिल पर चढ़ाने का प्रयास ?

नरैनी सीट पर सर्वे में पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व डीडीसी किरण वर्मा के नाम बतायें जाते हैं। बांदा सदर सीट पर पूर्व प्रत्याशी मंजुला सिंह, विदित त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा एवं विद्या सागर तिवारी के नाम सर्वे में ऊपर नीचे हों रहे हैं। सूत्र बताते हैं की इन नामों के अलावा कोई अन्य नाम सर्वे लिस्ट में नहीं है। फिर जो बाजी मार लें जाये स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता की किस सीट पर किसकी “गोटी लाल” होगी ! सिर्फ बबेरू को छोड़कर अन्य सीटों पर प्रत्याशी चयन फिलहाल भविष्य के गर्त में हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रविदास जयंती पर शोभा यात्रा निकली : उनके सिद्धांतों औऱ उपदेशो का गुणगान

City News Uttar Pradesh

मुख्तार का आखिरी ऑडियो: बेहोश हो जा रहा हूं, बाबू हम अब नहीं बचूंगा

एक पखवारे से बालक गायब : मां ने बरामदगी की लगाई गुहार, एसपी अभिनंदन ने रात्रि में घटनास्थल का किया निरीक्षण …

मेडिकल कालेज के आठ डाक्टरों का हुआ तबादला, बारह नए डाक्टरों अभी नहीं लिया चार्ज

City News Uttar Pradesh

बांदा की प्यासी धरती और किसान की भीगी आंखें: कारी बदरिया से टकटकी लगाए अंखियाँ ?

बुंदेलखंड से मिटता ‘परसन बादशाह’: विक्टोरिया का पसंदीदा चावल अब विलुप्ति की कगार पर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़