City News Uttar Pradesh
ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत, सभागार का उद्घाटन
उत्तर प्रदेश

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत, सभागार का उद्घाटन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का मानिकपुर ब्लॉक में आगमन हुआ, जहां ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने उनका भाव विभोर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने मानिकपुर ब्लॉक सभागार का लोकार्पण किया।

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत, सभागार का उद्घाटन

भूपेंद्र चौधरी चित्रकूट में निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहुंचे थे, जिसमें मानिकपुर ब्लॉक सभागार का उद्घाटन प्रमुख रूप से शामिल था। उनके स्वागत समारोह में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल और भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। इन सबका ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा नें स्वागत किया। पार्टी नीतियों की प्रशंसा की।

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत, सभागार का उद्घाटन

लोकार्पण समारोह में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा सदस्यता अभियान को तेजी से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपनी पूरी मेहनत के साथ इस दिशा में काम करें। इस अवसर पर विधायक अविनाश दिवेदी ने भी संबोधित किया।

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत, सभागार का उद्घाटन

भूपेंद्र चौधरी के स्वागत में आयोजित समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह साफ दिखाई दिया। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा को और मजबूत करने की प्रतिज्ञा की। कार्यक्रम के अंत में, भूपेंद्र चौधरी ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और भाजपा के लक्ष्य को प्राप्त करने में जुट जाने का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंचायत भवन में मिली गंदगी, सफाई कर्मचारी हुआ निलंबित

डीएम नगेंद्र का तबादला : योगी ने पूरी कर दी उनके मन की मुराद ! गद्दी संभालेंगी जे रिभा

City News Uttar Pradesh

शराब की अवैध दूकान पकड़ी गई : एक गिरफ्तार

महिला हिंसा और दहेज उत्पीड़न पर कड़ा रुख: अधिकारीयों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी: किया पुरुस्कार वितरण

City News Uttar Pradesh

किसान की डंडे से पीटकर हत्या: खेत में बने मकान में पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़