City News Uttar Pradesh
बारात से लौट रही कार और स्कार्पियो की आमने- सामने भिडंत, दूल्हे के बहनोई समेत पांच लोग घायल
उत्तर प्रदेश

बारात से लौट रही कार और स्कार्पियो की आमने- सामने भिडंत, दूल्हे के बहनोई समेत पांच लोग घायल

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बरात से लौट रही अल्टो कार से सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो भिड़ गई। हादसे में दूल्हे के बहनोई व ताऊ समेत पांच घायल हो गए। एक अन्य जगह शादी से लौट रहा दूसरा वाहन पलटने से दो लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जसपुरा कस्बे के मड़ौली गांव से पंकज की बरात कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम ओरा ममसी गई थी। बरात से लौट रही कार से कमासिन थाना क्षेत्र व बबेरू के बीच तेज रफ्तार स्कार्पियों भिड़ गई। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे। जोरदार टक्कर में जहां कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार सवार दूल्हे के बहनोई ठेकेदार 35 वर्षीय कैलाश निवासी फतेहपुर, फूफा 46 वर्षीय संतोष, ताऊ 63 वर्षीय सुरेश व 55 वर्षीय महेश निवासीगण बिजली खेड़ा मोहल्ला बांदा व एक अन्य रिश्तेदार 48 वर्षीय अवधनारायण ग्राम परास बबेरू घायल हो गए। राहगीरों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस 108 से सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया।
वहां से चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है। घायलों ने बताया कि दूल्हे का बहनोई अपनी कार खुद चला रहा था। इसी तरह जिला सतना मध्य प्रदेश के सुमरीगांव शादी समारोह से लौट रही दूसरी स्कार्पियो बांदा जनपद के नरैनी कस्बे के पास बच्ची को बचाने में पलट गई। हादसे में स्कार्पियो सवार 18 वर्षीय राजेश पुत्र ब्रजलाल निवासी ग्राम जारी गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन में सवार एक अन्य युवक को मामूली चोटें आईं। जबकि वाहन में सवार चार अन्य लोग हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सेवा पखवाड़ा : डीएम नें रैली के माध्यम से दिया जल संचयन पर जोर

City News Uttar Pradesh

बांदा की “खुशबू की कानपुर से लेकर दिल्ली तक बाहर” : “मोहब्बत” में हो रही “बोली की भरमार”

City News Uttar Pradesh

बर्थडे पार्टी के बाद युवक का रेलवें लाइन पर मिला शव: पुलिस सभी “कोणों” पर कर रही जांच

Banda : आयुक्त एंव आईजी ने जिला अस्पताल में लगवाया कोरोना टीका, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रहे मौजूद …

City News Uttar Pradesh

भाजपा सरकार पर बेरोजगारी को लेकर भड़के अखिलेश यादव: बोले- “नो नौकरी, नो धंधा यूपी में सब मंदा”

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें लोकार्पण कार्यों की मचाई धूम : मोदी-योगी राज को सराहा

ब्रेकिंग न्यूज़