- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले की सदर विधानसभा इन दिनों प्रत्याशी प्रकाश के प्रचार से रंगीन है। उनका संपर्क स्वागत एंव फूलों की बौछार से हो रहा है।

मानो फूलों की होली हो रही हो। नुक्कड़ सभाओ में जनता खुशी से थिरक उठती है। जन सेवक को जनता का मिल रहा प्यार अनुपम है। बिना रुके बिना थके प्रकाश तो मानो लगते हैं की वह जनता को दिलों में समेट लेने के लिये व्याकुल से हैं।

रविवार को प्रचार की शुरुवात शहर के गुरुद्वारा में मत्था टेक कर हुई। इसके बाद विलगाव,अजीतपारा, सहेवा, क़ुरोली, घुरोडा, जखनी, तिंदवारा, पल्हरी, मवई में जन संपर्क हुआ। इस दौरान जनता ने गाजे- बाजे के साथ स्वागत किया।

इसके पूर्व बीती कल देर रात हरदौल तलैया, कंचन पुरवा में प्रत्याशी प्रकाश ने नुक्कड़ सभाएं की। आकर्षित जनता ने प्रत्याशी से जमकर फूलों की होली खेली।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
