- विनोद मिश्रा
बांदा। बांदा जिले में केन और यमुना नदियों के जल स्तर में शनिवार को भी लगातार वृद्धि होने से लगभग तीन दर्जन गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। हजारों बीघे कृषि योग्य भूमि जलमग्न हो गई। डीएम अनुराग पटेल औऱ एसपी अभिनंदन स्वंय मौके पर देख रेख कर रहे हैं।

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार केन औऱ यमुना आज भी खतरे के निशान की ओर बढ़ती रहीं। केन नदी के जलस्तर में आज 1 मीटर से अधिक की वृद्धि हुई। फिलहाल वह खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन यमुना की बाढ़ से केन का पानी थमने से चंद्रावल नदी और केन नदी का पानी गांवों की ओर फैल रहा है और संपर्क मार्ग बाढ़ के पानी से कट गए हैं।

जिससे जिले के लगभग तीन दर्जन गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया। सैकड़ों बीघे कृषि भूमि जलमग्न हो गयी। प्रभवित क्षेत्रों में बाढ़ से दहशत है।

सिंधनकला, पडोहरा व आमारा ,नादा देव गांव की सड़कों में बने रपटों के ऊपर बाढ़ का पानी आ जाने से अनेकों गांव का सड़क संपर्क टूट गया। इन गांवों में आवागमन नावों से प्रशानिक देख -रेख में शुरू है। प्रभावित क्षेत्रों के गांवों के ग्रामीणों को सचेत किया गया। बाढ़ चौकियों में राहत के लिये टीमें कार्य कर रहीं हैं।

प्रशासन व पुलिस की निरन्तर निगरानी है। चिल्ला घाट पर जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। जिससे दोहतरा गांव के निकट रसड़क में बाढ़ का पानी आ रहा है। बांदा कानपुर लखनऊ मार्ग का सीधा आवागमन भी बाधित हो जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इधर जिलाधिकारी अनुराग पटेल, एसपी अभिनंदन भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मौके पर निगरानिया कर रहे हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
