28.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : सड़क निर्माण को लेकर पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या,दो घायल, दोनों परिवार पंचायत चुनाव में थेआमने-सामने

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रदेश में पंचायत चुनाव होने में अभी दो माह का लगभग समयहै,परंतु रंजिशन संघर्ष और हत्या की खबरों का आगाज होने लगा है। इसी क्रम में यहां आज सड़क निर्माण के विवाद में दो पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। जिसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गये। दोनों परिवारों में प्रधानी चुनाव की रंजिश बताई जा रही है।


जिले के गिरवा थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनूप सिंह की पत्नी अशोका कुमारी प्रधान हैं। उन्होंने गांव निवासी छत्रपाल की पत्नी बसंती देवी को चुनाव हराया था। इसके चलते दोनों परिवारों में चुनावी रंजिश चली आ रही है।
गांव में जिला पंचायत निधि से सीसी रोड का निर्माण चल रहा है। जिसको लेकर गुरुवार को बसंती देवी के बेटे अजीत सिंह और प्रधान के पति अनूप सिंह के बीच विवाद हुआ। अनूप सिंह रोड बनने से मना कर रहा था। वहीं, अजीत सिंह ने जब रोड बनाने के लिए दबाव डाला तो दोनों पक्षों के बीच में तनातनी हो गई और कई राउंड फायरिंग हुई। जिसमें अजीत को गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका चचेरा भाई अभय सिंह और दूसरे पक्ष से विकास घायल हो गया।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी पकड़ में लगी हुई है। मृतक के पिता पूर्व प्रधान छत्रपाल ने बेटे की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के अनुसार केस दर्ज करने की बात कह रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पत्नी का ‘खौफनाक’ रूप: पति के गले में ‘चाकू’ घोंपा, खाना परोसने के विवाद में ‘खूनी तांडव’

City News Uttar Pradesh

कृषक जागरूकता अभियान औपचारिकता में सिमटा : जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील हुये खिन्न !

City News Uttar Pradesh

बांदा पालिका: अध्यक्ष सहित 31 में से 24 वार्डों में भाजपा की जीत का रहा परचम

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की पदयात्रा: जनता को बताया अटल का लोकतांत्रिक मंत्र

City News Uttar Pradesh

परिवार की लाचारी बनी काल: पीड़ित परिवार को न्याय की दरकार

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा द्वारा तहसील निरीक्षण: व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़