24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बबेरू कोतवाली पुलिस ने चार चोरी की मोटरसाइकिल सहित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार…

 

  • रिपोर्ट – मुफीद आलम

बाँदा । पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा के निर्देशनुसार बबेरु पुलिस क्षेत्राधिकारी आनंद कुमार पांडेय के कुशल पर्यवेक्षण में बबेरु कोतवाली पुलिस अपराध को रोकने एवं अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर बबेरु कोतवाली के बेर्राव गांव पर गश्त के दौरान एक बाइक सवार युवक महेंद्र यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी कुमेढा सानी थाना कमासिन पुलिस को देखकर गाड़ी लेकर भागने लगा, तभी पुलिस को शक हुआ और दौड़ाकर महेंद्र यादव को पकड़ लिया।

कड़ी पूछताछ करने के बाद यह पता चला कि बाइक चोरी की थी। वही दो अभियुक्तों का नाम और बताया गया। जिसमें लोटन प्रजापति पुत्र सुकुरवा निवासी राछा थाना कमासिन एवं राहुल यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी कमासिन को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से तीन मोटरसाइकिल और बरामद की गई, इस तरह से पूरी चार मोटरसाइकिल चोरी की कब्जे में लिया गया।

वही बबेरु कोतवाली पर गिरफ्तार करने के बाद धारा 41/ 411,414,420, 467,468, 471 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए, तीनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। वही गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, ओंकारनाथ मिश्रा, कांस्टेबल नसीम खान, अरुण कुमार,सचिन यादव आदि मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश ‘औचक निरीक्षण’ में ‘भड़के’: घटिया निर्माण पर ‘अफसरों’ को लगाई ‘फटकार’ !

गुरू जी पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले शादी करा देंगे: छात्रों नें लिखे अजीबो गरीब जवाब

मुख्यमंत्री योगी बोले- प्रगति पर है चित्रकूट को विकसित करने का कार्य

City News Uttar Pradesh

Banda : सूरज ने फिर दिखाए तेवर, 41 डिग्री पहुंचा तापमान ! …

भाजपा पूर्व अध्यक्ष अशोक जीतू की पहल पर केंद्र नें बच्चों के बस्ते हल्के करने के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

बैंक में गबन की जांच क्या हुई प्रभावित : 5 करोड़ 54 लाख का गबन 30 लाख पर कैसे आई ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़