City News Uttar Pradesh
बांदा के 'पांच' गांवों में खुलेंगे आरोग्य के द्वार: 41 लाख से बनेंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा के ‘पांच’ गांवों में खुलेंगे आरोग्य के द्वार: 41 लाख से बनेंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले की पांच ग्राम पंचायतों के लिए अच्छी खबर है। यहां “नए स्वास्थ्य उपकेंद्र और आरोग्य केंद्रों” के निर्माण को “हरी झंडी” मिल गई है। प्रत्येक “केंद्र पर 41.19 लाख रुपये खर्च” होंगे और “छह माह में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य” रखा गया है। इस “योजना के लिए पांच ग्राम पंचायतों का चयन” किया गया है।बांदा के 'पांच' गांवों में खुलेंगे आरोग्य के द्वार: 41 लाख से बनेंगे स्वास्थ्य उपकेंद्रइनमें “विकास खंड नरैनी की बहादुरपुर कालिंजर और बिल्हरका, बिसंडा ब्लाक की सिंहपुर, बड़ोखर खुर्द ब्लॉक की त्रिवेनी और कमासिन ब्लॉक की बछौंधा सानी पंचायत” शामिल हैं। इन केंद्रों के खुलने से आसपास के दर्जनों मजरों की बड़ी आबादी को “सीधा लाभ” मिलेगा। योगी सरकार के निर्देश पर इन “कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर” दिया जा रहा है। ताकि “ग्रामीणों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य सुविधाएं” मिल सकें।बांदा के 'पांच' गांवों में खुलेंगे आरोग्य के द्वार: 41 लाख से बनेंगे स्वास्थ्य उपकेंद्रइन “आरोग्य केंद्रों के शुरू होने से ग्रामीणों को अब छोटी बीमारियों के लिए सीएचसी या जिला अस्पताल के चक्कर नहीं काटने” पड़ेंगे। गांव में ही सामान्य बीमारियों का “इलाज, प्राथमिक जांच, ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी गंभीर बीमारियों” की स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परामर्श और जरूरी “दवाएं मुफ्त” मिलेंगी। “गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण” की सुविधा भी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी, जिससे “स्वास्थ्य व्यवस्था और मजबूत” होगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

“नर हो न निराश करो मन को” की तर्ज पर चला सरोवर सफाई अभियान

City News Uttar Pradesh

यूपी “साथी संस्था” की बंद होगी फंडिंग ? मुद्दा हो रोजाना तेजी से हो रहा है गर्म

बालू खदान “अछरोंड़” में अवैध खनन का “धमाल” : योगी सरकार हो रही “बदनाम” !

बुंदेलखंड में भाजपा से एक लोकसभा सीट मांग रहा अपना दल-एस

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार अंसारी से ईडी ने दागे कई सवाल, पूछा- दबंगई के बल पर कितने सरकारी ठेके लिए, जवाब में- इधर-उधर देखता रहा मुख्तार

City News Uttar Pradesh

रमजान का पहरा अशरा खत्म, खूब की गई दुआएं: सामूहिक इफ्तार का सिलसिला शुरू

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़