
- विनोद मिश्रा
बांदा। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने “चारों सीटों” पर “प्रभारी तो तैनात” कर दिए, लेकिन “संगठन के भीतर ही प्रश्न गूंज” रहा है कि यह प्रभारी “बूथ की बुझी लौ” में “तेल डालेंगे या सिर्फ मलाई काटने” आए हैं।
तस्वीर साफ है। बांदा सदर में विधायक प्रकाश द्विवेदी और तिंदवारी में मंत्री रामकेश निषाद, “बूथ की सेना” को “कब का सुसज्जित” कर चुके हैं। वहां “कार्यकर्ता से लेकर पन्ना प्रमुख” तक तैयार है। ऐसे में यहां आए प्रभारी अवधेश गुप्ता और राजकुमार शुक्ला को “बनी-बनाई थाली” मिल रही है। उनकी “भूमिका” सिर्फ “थाली परोसने” की होगी।
असली जंग तो “बबेरू और नरैनी” में है। बबेरू की हकीकत “ढोल में पोल” है। संगठन कागजों में मजबूत, जमीन पर खोखला ! यहां के प्रभारी चंद्रप्रकाश खरे के लिए यह “टेढ़ी खीर” है। “बिना अपना पसीना बहाए वह बूथ नहीं जगा” पाएंगे। वहीं नरैनी सुरक्षित सीट पर भी “बूथ स्तर पर तैयारी अधूरी” है। वहां प्रभारी चक्रपाणि त्रिपाठी को “एक-एक बूथ पर जाकर दिया जलाना” होगा।
अब “बड़ा सवाल” यही है कि चारों प्रभारियों का “एक माह का प्रवास टाइम टेबल” क्या होगा ? क्या वे “गांव-गांव” जाएंगे या “लखनऊ-बांदा” के “चक्कर में समय” काटेंगे ? संगठन ने “जिम्मेदारी” तो दे दी, पर अब देखना है कि ये “सूरमा भोपाली” संगठन को क्या “गुल” खिलाते हैं, या फिर “सिर्फ मेरे राम तेरा नाम इक सांचा गाते” रह जाते हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
