City News Uttar Pradesh
हम बनें-तुम बनें के 'चक्कर' में फंसे अफसर: 'सात फेरे' कैसे हों बना 'चिंता' का विषय !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

हम बनें-तुम बनें के ‘चक्कर’ में फंसे अफसर: ‘सात फेरे’ कैसे हों बना ‘चिंता’ का विषय !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में एक “अजीब कहावत चरितार्थ” हो रही है। “हम बनें तुम बनें, एक दूजे के लिये” अफसर परेशान हैं, “सात फेरों” के चक्कर में “घनचक्कर” हैं।हम बनें-तुम बनें के 'चक्कर' में फंसे अफसर: 'सात फेरे' कैसे हों बना 'चिंता' का विषय ! बात हो रही है “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” की, जहां “जिले के जिम्मेदार अफसर यह तय ही नहीं कर पा रहे कि शादी का सेहरा कौन बांधे”। “हम बनें-तुम बनें” के फेर में “गरीब परिवारों की दो हजार से अधिक बेटियां सात फेरों के लिए सात महीने से इंतजार” कर रही हैं।हम बनें-तुम बनें के 'चक्कर' में फंसे अफसर: 'सात फेरे' कैसे हों बना 'चिंता' का विषय ! वित्तीय वर्ष के सात महीने बीत गए, लेकिन समाज कल्याण विभाग “अभी तक फेरों की व्यवस्था नहीं कर पाया” है। पात्रता जांच के नाम पर “फाइलें इधर से उधर घूम” रही हैं, टेंडर प्रक्रिया अधूरी है और “अफसर तारीख पर तारीख” दिए जा रहे हैं। आवेदक परिवार रोज “विभाग के चक्कर” लगा-लगाकर “थक” चुके हैं।हम बनें-तुम बनें के 'चक्कर' में फंसे अफसर: 'सात फेरे' कैसे हों बना 'चिंता' का विषय ! अब विभाग ने 22 नवंबर को सामूहिक विवाह कराने की बात कही है, लेकिन यह भी तय नहीं कि “मंडप में कितने जोड़े बैठेंगे”। आयोजन स्थल और उपहारों की खरीद तक फाइनल नहीं है। योजना के तहत “हर जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च” होना है, 64 हजार नकद कन्या के खाते में,  21 हजार के उपहार और 15 हजार आयोजन पर। बजट है, जोड़े तैयार हैं, लेकिन अफसरों की “हम बनें-तुम बनें” वाली “रस्साकशी” में पूरा आयोजन ही “घनचक्कर” बना हुआ है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में रासायनिक उर्वरक डाल रहे हैं धुंआधार : जिले की मिट्टी हो रही है बेकार

विधायक प्रकाश नें ‘दंगल’ को बना दिया ‘मंगल’ : दांव पेंच के हुये अनोखे प्रदर्शन

City News Uttar Pradesh

स्पेशल खबर : यूपी क्रिकेट टीम में जलवा बिखेरने को तैयार बांदा के किसान का बेटा, नेशनल क्रिकेट एकेडमी में भी हो चुका है चयन …

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा का बड़ा एक्शन: ओवरलोड, ओवरस्पीड और स्टंटबाज़ों पर चलेगा कानून का डंडा

अंकित गुप्ता द्वारा निर्माण कार्य का निरीक्षण : बोले लापरवाही पर होगी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

कथित नटवरलाल बर्खास्त सहायक आयुक्त सर्वेश दीक्षित की जमानत सुनवाई टली …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़