City News Uttar Pradesh
बांदा में रासायनिक उर्वरक डाल रहे हैं बेशुमार : खेत की सोना मिट्टी हो रही है बेकार
उत्तर प्रदेश

बांदा में रासायनिक उर्वरक डाल रहे हैं धुंआधार : जिले की मिट्टी हो रही है बेकार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। फसल बेहतर लेने की चाह में किसान नादानी कर रहे हैं। जिले में रासायनिक उर्वरकों का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। जिले के बबेरू, नरैनी एवं सदर की तहसीलें ऐसी हैं जहां नाइट्रोजन की ओवरडोज आने वाले समय में संकट खड़ा कर सकती है। मिट्टी और मानव दोनों के लिए ही यह अधिकता हानिकारक है। कृषि विभाग ने इन जिले में सर्वे करते हुए रिपोर्ट शासन को भेजी है। कहा गया है किसानों को इस बाबत जागरूक करना ही होगा ताकि भविष्य की मुसीबत को रोका जा सके।

बांदा में रासायनिक उर्वरक डाल रहे हैं धुंआधार :जिले की मिट्टी हो रही है बेकार
Smog is pouring chemical fertilizers in Banda: the soil of the district is becoming useless

जिले में फसलों के रकबे और उपज दोनों में लगातार बढोतरी की कवायद चल रही है। हालांकि सरकार प्राकृतिक खेती के लिए लिए अभियान चला रही है पर किसान उपज ज्यादा लेने के लिए रासायनिक उर्वरकों पर ज्यादा ही भरोसा कर रहे हैं। इसका असर यह आ रहा है कि जमीन की उर्वरा शक्ति घट रही है। सूक्ष्म तत्वों की कमी तथा अन्य तत्वों का संतुलन गड़बड़ा रहा है।

बांदा में रासायनिक उर्वरक डाल रहे हैं धुंआधार :जिले की मिट्टी हो रही है बेकार
Smog is pouring chemical fertilizers in Banda: the soil of the district is becoming useless

रासायनिक उर्वरकों को लेकर कृषि विभाग ने सर्वे कराते हुए रिपोर्ट तैयार की है। इसके लिए संयुक्त निदेशक उर्वरक डा. अमित पाठक ने इसके लिए कृषि विभाग के आला अधिकारियों के सामने इसका प्रजेंटेशन करते हुए रिपोर्ट पेश की है। कृषि विभाग ने ज्यादा रकबे वाली मुख्यत: दो फसलों पर फोकस किया है। धानऔर गेहूं की फसल पर खास तौर से नाइट्रोजन के स्तर की जांच की गई है।जांच में इसका उपयोग अत्यधिक पाया गया है। मिट्टी बीमार हो गईं है। इसका असर मानव स्वास्थ पर भी पड़ना बताया गया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में दिल दहला देने वाली वारदात : आधी रात घर में अकेली सो रही 70 वर्षीय वृद्धा की पत्थर से सिर कूचकर हत्या

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022 : अखिलेश यादव के लिए प्रचार करेंगी ममता बनर्जी, 8 फरवरी को लखनऊ में होगी संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस

City News Uttar Pradesh

Banda : भाई यह तो गजब की अंधेर गर्दी, डीएम साहब बचाओ का गूंजा आर्तनाद !

City News Uttar Pradesh

दिल दहला देने वाली ‘आत्महत्या’ : 50 वर्षीय महिला का घर में ‘लटका मिला शव’ !

City News Uttar Pradesh

लोकतंत्र मे राष्ट्र, प्रान्त का मुखिया प्रधान मंत्री, मुख्यमंत्री, सासंद, विधायक, प्रधान आदि कौन ? औऱ कैसा हो ?

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, ट्रक में पीछे से घुसी डबल डेकर बस; चार की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़