City News Uttar Pradesh
नाबालिग़ छात्रा से दुष्कर्म में दो को आजीवन कारावास : तीस -तीस हजार जुर्माना
उत्तर प्रदेश

किशोरी से अश्लीलता पर एक साल की सजा: 15 वर्ष बाद आया फैसला

  • विनोद मिश्रा

बांदा। किशोरी को अश्लील पत्र भेजने और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को कोर्ट ने एक वर्ष की सजा सुनाई है। साथ ही अर्थदंड भी लगाया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता की मां ने 26 मई 2008 को पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उनकी 14 वर्षीय बेटी एक स्कूल में पढ़ती थी।

किशोरी से अश्लीलता पर एक साल की सजा: 15 वर्ष बाद आया फैसला
One year sentence for obscenity with teenager: Decision came after 15 years

क्षेत्र के गांव निवासी वीरू कोरी पुत्र नत्थू कोरी बेटी पर बुरी नजर रखता था। 21 मई को मेरे छोटे बेटे के हाथ अश्लील शब्द लिखकर पत्र बेटी को भेजा। पत्र में यह भी लिखा कि इसकी शिकायत पुलिस से की तो तुम्हारे पूरे परिवार को जान से मार दूंगा। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। मुकदमे की सुनवाई सीजेएम भगवान दास गुप्ता की अदालत में चल रही थी।


अभियोजन की ओर से अभियोजक राजेश कुमार ने पैरवी की। दोषी ने अपना जुर्म जज के सामने स्वीकार कर लिया। जज ने एक वर्ष की परिवीक्षा में सदाचरण बनाए रखने की हिदायत दी। इस दौरान दोषी एक वर्ष तक प्रोवेशन अधिकारी के सामने हर माह की पहली तारीख को उपस्थित होकर हाजिरी देगा। इसके अलावा तीन हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। जो पीड़िता को दिया जाएगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उज्ज्वला योजना : सदर विधायक ने बांटे रसोई गैस सिलेंडर, बताया फायदा …

विधायक प्रकाश बोले : विकसित भारत संकल्प बन चुकी है देश की यात्रा

City News Uttar Pradesh

नवरात्रि के तीसरे दिन देवी मंदिरों मां चंद्रघंटा की हुई पूजा

Banda : डाकुओं के भय से पहले था वीरान, कायाकल्प से अब आबाद …

Banda : जिला पंचायत के प्रशासक बने जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह…

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश नें किया सीसी रोड का लोकार्पण, लगाई चौपाल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़