City News Uttar Pradesh
माफिया मुख्तार पर चला डंडा : जेल में गूंज उठी अंसारी की आह और कराह !
उत्तर प्रदेश

मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेसिंग से एमपी-एमएलए कोर्ट में हुई पेशी, सात जून को होगी गवाही

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मऊ की एमपी-एमएलए की विशेष अदालत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता चौधरी ने बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी के दो मामलों में बुधवार को वीडियो कांफ्रेसिंग से पेशी कराई गई। दोनों मामले में साक्ष्य के लिए सात जून की तिथि नियत कर दी है।
पहला मामला विधायक रहते मुख्तार अंसारी ने अपने लेटर पैड पर आधा दर्जन लोगों को शस्त्र लाइसेंस के लिए अपनी संस्तुति दी थी।

मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेसिंग से एमपी-एमएलए कोर्ट में हुई पेशी, सात जून को होगी गवाही
Mukhtar Ansari’s appearance in MP-MLA court through video conferencing, will testify on June 7

जांच के दौरान सभी लोगों का पता फर्जी पाया गया था। इस मामले में मुख्तार अंसारी सहित सभी लोगों के विरुद्ध थाना दक्षिण टोला में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में तीसरे गवाह इरशाद का बयान सहायक अभियोजन अधिकारी रवींद्र प्रताप यादव ने दर्ज कराया। वहीं आरोपियों के अधिवक्ता ने गवाह से जिरह पूरी की। इस मामले में अगले गवाह मुमताज के बयान के लिए अगली तारीख सात जून के लिए नियत कर दी गई है।


दूसरा मामला विधायक रहते मुख़्तार अंसारी ने विधायक निधि से लाखों रुपये सरवां स्थित बैजनाथ महाविद्यालय के प्रबंधक आनन्द यादव को दिया था। जांच में फर्जी खतौनी के आधार पर दिया गया रुपया विधायक निधि के दुरुपयोग व धोखाधड़ी का मामला सरायलखंसी थाना में दर्ज किया गया। इस मामले में मुख़्तार अंसारी व विद्यालय प्रबंधक समेत कई लोग आरोपी बनाए गए हैं। वहीं संबंधित कोई गवाह उपस्थित नहीं हुआ। इसके चलते मामले में साक्ष्य के लिए अगली तिथि सात जून को कर दी गई है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती : 28 व 29 को दस्‍तावेजों की जांच, जानिए कब जारी होंगे नियुक्ति पत्र …

City News Uttar Pradesh

बांदा के कफन चोरों पर डीएम अनुराग नाराज : आठ पर निलंबन की तलवार !

कृषि विश्वविद्यालय में “श्रीअन्न” पर भाषण प्रतियोगिता: कल्याण सिंह बने “विजेता”

बांदा : तीन माह से वेतन के लाले, कैसे जले घर का चूल्हा …

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022: तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीट पर कल होगा मतदान, 2.16 करोड़ वोटर करेंगे 627 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

City News Uttar Pradesh

करवा चौथ पूजा में खूब बजा यह गीत: बुरा हो भला हो कैसा भी हो, मेरा पती तो देवता है

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़