- विनोद मिश्रा
बांदा। महिला आरक्षण बिल को कानून का दर्जा मिल जाने पर यहां भाजपा जन प्रितिनिधियों में खुशियाँ हिलोरें ले रहीं है। हमने इस संबंध में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, विधायक प्रकाश दिवेदी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष से बात कर उनकी प्रतिक्रियायें ली। इन्होंने इसे “नारी वंदन -अभिनंदन को ऐतिहासिक पूजा” बताया।

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने महिला आरक्षण विधेयक दोनों सदनों से पास हो जाने पर प्रधानमंत्री की दिल खोलकर प्रशंसा की और आभार जताया। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को अधिकार दिलाने के साथ साथ उनका सम्मान बढ़ाने का भी काम किया है। इसलिए इस विधेयक का नाम भी नारी शक्ति वंदन विधेयक रखा गया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने शास्त्रों में वर्णित “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता” को चरितार्थ करते हुए भारतीय संस्कृति एवं देश के लोकतत्र का मान बढ़ा दिया हैं।

सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें कहा कि पीएम मोदी जी ने दिखा दिया कि महिलाओं का सशक्तिकरण एनडीए सरकार के लिए स्लोगन नहीं है, बल्कि इस सरकार का यह संकल्प था। मैं इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री को अंतर्मन से बधाई देता हूं और जिले की सभी बहनों और माताओं की तरफ से उनका आभार भी व्यक्त करता हूं। विधायक प्रकाश नें कहा की इस विधेयक के कानून बन जाने से महिलाओं को न सिर्फ आरक्षण का अधिकार मिलेगा, बल्कि भारत को एक आत्मनिर्भर एवं विकसित देश बनाने में वह आधार स्तंभ साबित होंगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल नें अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा की पूरे देश में लोग नारी शक्ति वंदन अधिनियम कानून बन जाने का आनंद उठा रहे हैं। यह महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मोदी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता दर्शाता है। अफसोस जताया की विपक्ष इसे पचा नहीं पा रहा है। शर्मनाक बात यह है कि प्रतीकात्मकता को छोड़कर, कांग्रेस कभी भी महिला आरक्षण को लेकर गंभीर नहीं रही।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
