City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- खेती में दगा मिला, किसान के प्राण ऩे छोड दिया साथ, दें गया बीज दगा !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खेती नें दगा दिया तो किसान के तन से प्राण निकल गये। परिवार में कोहराम मच गया। खेत में बोया चने का बीज दगा दे गया। गाढ़ी कमाई से खरीदे बीज की बर्बादी देख किसान को खेत में ही दिल का दौरा पड़ गया और अस्पताल लाते ही उसकी मौत हो गई। उस पर 80 हजार रुपये कर्ज भी बताया गया है। कृषि अधिकारी का कहना है कि बीज के बारे में जांच कराएंगे।
घटना बबेरू तहसील के कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव की है। यहां के बद्री प्रसाद पटेल (44) पुत्र बाबूलाल ने पांच बीघे खेत में गेहूं-चना मिलाकर बोया था। गेहूं के पौधे तो समय से निकल आए, लेकिन चना अंकुरित नहीं हुआ।


गुरुवार की शाम बद्री खेत में गए थे। चना अंकुरित न देखकर तनाव में आ गए। कुछ ही देर में खेत में ही दिल का दौरा पड़ गया। परिजनों को खबर मिली तो भागकर खेत आए और सीएचसी लाए। यहां कुछ ही देर में मौत हो गई। डाक्टर हार्ट अटैक से मौत बता रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पत्नी रेखा और भतीजे श्रीधर पटेल के मुताबिक कर्ज लेकर चना बोया था। साथ ही सिंचाई के लिए पानी में भी पैसा खर्च हुआ था। फसल न होने से कर्ज वापसी को लेकर बद्री प्रसाद परेशान था। किसान का 17 वर्षीय पुत्र दीपक घर के हालात देखकर चंडीगढ़ में मजदूरी कर रहा है। उधर, बबेरू एसडीएम सौरभ शुक्ला ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। दूसरी तरफ जिला कृषि अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार का कहना है कि बीज गड़बड़ होने की फिलहाल कहीं से शिकायत नहीं मिली। फिर भी इस मामले की जांच कराएंगे। अगर बीज गड़बड़ हुआ तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल बोले : मोदी सरकार के नौ साल देश के लिये बेमिसाल

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार का सख्त आदेश: 31 जनवरी तक बता दो कितनी है प्रॉपर्टी, नहीं तो प्रमोशन होगा होल्ड

City News Uttar Pradesh

शादी का झांसा देकर लड़की से तीन साल तक पड़ोसी करता रहा दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

City News Uttar Pradesh

थाने के सामने मौत का तांडव: बेकाबू थार ने युवक को रौंदा, दुकान में मची तबाही

City News Uttar Pradesh

झपकी बनी मौत: महाकुंभ से लौटते समय कार खड़े ट्रक में जा घुसी, एक की मौत, तीन घायल

City News Uttar Pradesh

मौसमी रोगों नें जमकर भरी उड़ान : जिला अस्पताल हाउस फुल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़