24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रधानाध्यापक का "गुस्सा" फूटा: बच्ची की डंडे से कर दी पिटाई, पुलिस ने शुरू की जांच
उत्तर प्रदेश

प्रधानाध्यापक का “गुस्सा” फूटा: बच्ची की डंडे से कर दी पिटाई, पुलिस ने शुरू की जांच

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के अरबई गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने अपनी गाड़ी को धक्का लगने पर गुस्से में आकर एक 10 वर्षीय छात्रा को डंडे से पीट दिया। घटना 15 फरवरी की है, जब कक्षा चार में पढ़ने वाली छात्रा सृष्टि विद्यालय में खेल रही थी। खेलते हुए गलती से प्रधानाध्यापक की गाड़ी में धक्का लग गया। इससे आक्रोशित प्रधानाध्यापक अनूप सिंह ने सृष्टि को डंडे से पीट दिया।

प्रधानाध्यापक का "गुस्सा" फूटा: बच्ची की डंडे से कर दी पिटाई, पुलिस ने शुरू की जांच

इस घटना से घबराई सृष्टि ने घर लौटकर अपनी मां को पूरी कहानी बताई। सृष्टि के पिता सुलखान सिंह ने इस मामले को लेकर बुधवार को पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने प्रधानाध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया। पुलिस ने प्रधानाध्यापक अनूप सिंह को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रधानाध्यापक का "गुस्सा" फूटा: बच्ची की डंडे से कर दी पिटाई, पुलिस ने शुरू की जांच

सुलखान सिंह ने बताया कि उनकी बेटी सृष्टि मानसिक और शारीरिक रूप से आहत है और वे न्याय की उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों को इस तरह की दया भाव से नहीं, बल्कि एक शिक्षक की तरह पेश आना चाहिए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राइफल क्लब नीलामी पर ‘राजनीति गरम’ : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम योगी को लिखा पत्र

City News Uttar Pradesh

वोट चोर गद्दी छोड़ रैली: ‘लोकतंत्र’ बचाने बांदा से ‘दिल्ली’ निकलेंगे ‘कांग्रेसी’

City News Uttar Pradesh

बड़ी खबर : कोरोना संक्रमित सपा सांसद आजम खान की बिगड़ी तबीयत, बेटे के साथ लखनऊ मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट …

नेत्र ज्योति पर संकट के बादल: नहीं मिट रहा संकट औऱ पीड़ा

City News Uttar Pradesh

क्रांति दिवस पर कांग्रेस नें बेरोजगारी, महंगाई कें मुद्दे पर फूंका पद यात्रा का विगुल

महोबा में कारोबारी से चार करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार: विदेश भागने की फिराक में था आरोपी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़