25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
सीओ सौरभ सिंह बने फरिश्ता: मासूम को सकुशल बचाया, तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

सीओ सौरभ सिंह बने फरिश्ता: मासूम को सकुशल बचाया, तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तीन साल के मासूम के अपहरण से सहमे परिजनों को आखिरकार राहत मिली जब पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल छुड़ा लिया। सीओ बबेरू सौरभ सिंह की सक्रियता से पुलिस टीम ने इस अपराध का पर्दाफाश किया और वारदात में शामिल पड़ोसी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ सौरभ सिंह बने फरिश्ता: मासूम को सकुशल बचाया, तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार

मरका थाना क्षेत्र के कुमेढ़ा गांव निवासी जगजीवन वर्मा का तीन वर्षीय बेटा विनायक 16 फरवरी की शाम घर के सामने बने मंदिर के पास खेल रहा था। कुछ देर बाद वह लापता हो गया। परिजनों ने उसे हर जगह तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 17 फरवरी को परिजनों ने मरका थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बच्चे की तलाश में पुलिस ने पहले तालाब में जाल डलवाया, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। शक के आधार पर कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई, जिसमें मामला अपहरण का निकला। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मासूम को लेकर कहीं जाने की फिराक में हैं।

सीओ सौरभ सिंह बने फरिश्ता: मासूम को सकुशल बचाया, तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार

बुधवार दोपहर पुलिस ने मरका गांव के बलराम चौराहे पर एक संदिग्ध ऑटो को रोका। जब तलाशी ली गई, तो उसमें विनायक मिला। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों गांव के रामधनी वर्मा, उसके बेटे कमल वर्मा और गौरीताला गांव के विजय करन यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी रामधनी वर्मा ने खुलासा किया कि उसे जगजीवन वर्मा से पुरानी रंजिश थी। इसी दुश्मनी के चलते उसने अपने बेटे और साथी के साथ मिलकर विनायक का अपहरण किया था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की योजना बच्चे को किसी और जगह ले जाकर बेचने की थी।

सीओ सौरभ सिंह बने फरिश्ता: मासूम को सकुशल बचाया, तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार

सीओ बबेरू सौरभ सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्परता से काम किया और मासूम को बचाने में सफलता पाई। और साबित कर दिया कि अपराधी चाहे कितनी भी चालाकी कर लें, कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सकते। पुलिस की सक्रियता ने एक परिवार की दुनिया उजड़ने से बचा ली। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कहा, “बच्चे को सुरक्षित बचाना हमारी प्राथमिकता” थी। पुलिस टीम की तेजी से कार्रवाई करने के कारण अपहरणकर्ताओं की साजिश नाकाम हो गई। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाल श्रम और भिक्षावृत्ति पर प्रशासन नें ‘कसी’ नकेल, पकड़े चार ‘नाबालिक’

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील की जन चौपालें : समस्याओं के निदान के साथ नीतियों का बखान

City News Uttar Pradesh

ब्यूटी पार्लर बना विस्फोटक गोदाम: पुलिस की छापेमारी में डेढ़ कुंतल अवैध पटाखे बरामद

City News Uttar Pradesh

पति को बचाने के लिए 30 फीट गहरे कुएं में उतर गई पत्नी: कड़ी मसक्कत के बाद दोनों को निकला गया बाहर

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें जारी कराया 501 करोड़ 35 लाख: नलकूप परियोजना होंगी पूर्ण

City News Uttar Pradesh

तिरंगा ‘योद्धाओं’ ने संभाली कमान: डेढ़ लाख घरों तक पहुंचेगा ‘राष्ट्रध्वज’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़