City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- शिक्षकों की बल्ले बल्ले : अन्तर्जनपदीय तबादले के लिये सत्यापन की तिथि बढ़ी…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के अंजरजनपदीय तबादले के लिए ऑनलाइन सत्यापन और डाटा लॉक करने की अंतिम तिथि बढ़ दी गई है। इस बाबत उत्तर प्रदेश gबेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।य़ह पत्र बांदा जिला बेसिक शिक्षा विभाग में भी आया है।

जारी पत्र के अनुसार आवेदन पत्रों के ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 27 दिसंबर और सत्यापन के बाद डॉटा लॉक करने की प्रक्रिया को पूरी करने के लिए अंतिम तिथि 28 दिसंबर निर्धारित कर दी गई है। उच्च न्यायालय के आदेश के तहत तबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन और रजिस्ट्रेशन 18 से 21 दिसंबर तक लिए गए थे।

जिला स्तर पर ऑनलाइन काउंसिलिंग और आवेदन पत्रों का सत्यापन 22 से 24 दिसंबर तक तय किया गया था। लेकिन, कई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों की ओर से निर्धारित समय सारिणी में ऑनलाइन सत्यापन एवं डाटा लॉक किए जाने की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने का अनुरोध किया गया। जिसके बाद महानिदेशक, स्कूल शिक्षा की ओर से जारी निर्देश के आधार पर अंतिम तिथि बढ़ाई गई।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पिता नें किया रिश्ता शर्मसार: बेटी से किया दुष्कर्म, घर पर कर रखा था कैद, रो-रोकर सुनाई आपबीती

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश तीन विधानसभाओं का सहारा: बुंदेलखंड की ‘सियासत’ में चमका बिरला चेहरा

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: अन्नदाता का मान, राष्ट्र की शान, 20वीं किस्त में किसानों को मिला सम्मान

बलात्कार के बाद निर्मम हत्या ? वीभत्स घटना सें ‘दहला’ इलाका !

City News Uttar Pradesh

बांदा : पहाड़ से सिर पर पत्थर गिरने से मजदूर की मौत, ब्लास्टिंग की तैयारी करते समय हुआ हादसा

City News Uttar Pradesh

गड़बड़झाला : कैसे अड़तीस समितियों ने बेची लक्ष्य से अधिक खाद, होगी अब जांच

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़