
- शरद मिश्रा
बांदा। जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लुकतरा में शुक्रवार को एक किशोरी का निर्वस्त्र शव घर के अंदर संदिग्ध हालात में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की भयावहता ऐसी कि हर आंख सन्न रह गई। गांव में चर्चा है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है !

परिजनों ने बताया कि मृतका की मां सुबह सात बजे पास के रोहन सिंह इंटर कॉलेज में झाड़ू-पोछा करने गई थी। दोपहर करीब 12 बजे जब वह घर लौटी तो बेटी को न देखकर अंदर के कमरे में खोजबीन शुरू की। कमरे के भीतर जो दृश्य सामने था,वह दिल दहला देने वाला था। किशोरी निर्वस्त्र अवस्था में थी, उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और गले पर रस्सी के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।

बताया जा रहा है कि मृतका की उम्र करीब 17 वर्ष थी। उसने आठवीं तक पढ़ाई की थी। उसके पिता का निधन दो साल पहले हो गया था। चुका था। किशोरी के दो बड़े भाई बाहर रहकर नौकरी करते हैं। सूचना पर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम की कार्यवाही वीडियोग्राफी में पैनल द्वारा कराई जा रही है। जांच साक्ष्यों और सत्यता के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
