
- विनोद मिश्रा
बांदा। भीषण गर्मी, सामान्य भेष, और कंधे से कंधा मिलाकर चलते लोग यह कोई जनसभा नहीं, बल्कि “सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का जनसेवा संकल्प” है,जो गुरुवार को बांदा शहर के सेढ़ू तलैया, गणेश भवन और रामलीला मैदान तक प्रत्यक्ष रूप से नज़र आया।

बिना तामझाम ,बिना प्रचार जनता के बीच जा पहुंचने वाले इस अनोखे विधायक प्रकाश ने बता दिया कि “जनसेवा सिर्फ नारा नहीं, ज़मीन पर उतरकर निभाया जाने वाला उनका ‘संकल्प’ है।”

विधायक प्रकाश ने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान नागरिकों से सीधे संवाद किया। लोगों ने खुलकर मार्ग निर्माण, जल निकासी, बिजली कटौती, और पेयजल संकट जैसी समस्याएं रखीं। हर शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर निर्देशित किया कि इन समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मौके पर मीडिया से बातचीत में विधायक ने दो टूक कहा “जनता की बात सुनना सिर्फ एक प्रक्रिया नहीं, यह मेरा वचन है की मैं हर समय सेवा के लिए प्रतिबद्ध हूँ। मोदी-योगी सरकार की नीतियों को धरातल पर पहुंचाना मेरा संकल्प है।” जहाँ विधायक प्रकाश कदम रख रहे थे, वहां जनता स्वत: उनके पीछे उमड़ रही थी। “जय भाजपा, तय प्रकाश” के नारों के बीच, माहौल किसी चुनावी लहर से कम नहीं दिखा।

बुज़ुर्ग हों या युवा, महिलाएं हों या व्यापारी, हर वर्ग के लोगों ने विधायक को अपनी समस्याएं बताईं और विश्वास के साथ उनकी बात सुनी। इस जनसंपर्क व जनसुनवाई कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्कर द्विवेदी, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता, सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
