24.6 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में ‘तंदूर बस सेवा’: रोडवेज बसों में सफर बना मुसाफिरों के लिए 'नारकीय' कहर
उत्तर प्रदेश

बांदा में ‘तंदूर बस सेवा’: रोडवेज बसों में सफर बना मुसाफिरों के लिए नारकीय कहर

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की तपती जमीन पर ‘सफर’ अब ‘सजा’ बन चुका है ! 45 डिग्री की झुलसाती धूप, टीन की छत वाली खौलती रोडवेज बसें और अंदर बंद लू के थपेड़े, ये है बांदा डिपो की आम तस्वीर, जहाँ “रोडवेज की साधारण बसें अब यात्री नहीं,यातना गाड़ी” बन गई हैं।

बिना टिकट यात्रा करा रहा परिचालक बर्खास्त : एफआईआर दर्ज

जिला “मुख्यालय का बस स्टैंड कड़ाही बन” चुका है। न बसों के लिए छांव का इंतजाम, न यात्रियों के लिए पंखे या पीने के पानी की खास सुविधा। “बसों की सीटें गर्म तवे जैसी, छतें धूप में झुलसकर यात्री को उबालने” को तैयार। और जब यात्री किसी राहत की उम्मीद करता है, तो “प्राथमिक चिकित्सा किट” तक नदारद! गुरुवार को जब पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार निकला, तब दर्जनों बसें खुले आसमान तले तेज धूप में तपती रहीं। न शेड, न सुरक्षा। बसों में बैठे यात्री पानी की तरह पसीने में बहते नजर आए। जिन बसों में कभी हवा का नामोनिशान था, वहां आज “शीशे जाम हैं,और खिड़कियां टूटी।”

रोडवेज की बसों में 'चालक एवं परिचालक' नहीं कर रहे ड्रेस कोड का पालन: यात्री होते हैं परेशान

जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण अब लोग रोडवेज बसों से सफर करने से कतरा रहे हैं। बांदा डिपो की बसों में “यात्रियों की संख्या में लगभग 40 फीसदी की कमी” दर्ज की गई है। निगम को रोजाना 2 लाख रुपये तक की आय में गिरावट झेलनी पड़ रही है। यात्री साफ कह रहे हैं “भले किराया बढ़ाओ, लेकिन पंखा तो लगवाओ।”

बांदा परिवहन निगम: ये जाने वफा यह जुल्म न कर, जान है तो जहान है

गर्मी में स्वास्थ्य संकट आम हो चुका है, लेकिन रोडवेज बसों में ना ओआरएस, ना फर्स्ट एड किट। ऐसे में यदि कोई “यात्री रास्ते में बीमार हो जाए तो कोई राहत की व्यवस्था” नहीं। एआरएम का जवाब “हमें पता है यात्रियों की दिक्कतें बढ़ी हैं। अगर बसों में कोई कमी है तो कार्रवाई करेंगे।” लेकिन सवाल ये है कि ये “कार्रवाई” अब तक क्यों नहीं हुई ? और जब यात्रियों की जिंदगी दांव पर हो, तब जवाबदेही सिर्फ औपचारिक बयानों से कैसे पूरी होगी ?

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका अध्यक्ष मालती नें गाया मधुर भजन : वाल्मीकि जयंती पर हुये धार्मिक आयोजन

कप्तान पलाश बंसल की ‘पारखी आंखों’ का जवाब नहीं: ‘भांप’ गये ‘बांदा मीडिया’ की ‘जीवन रेखा’ ?

City News Uttar Pradesh

यूपी में टूटे पुराने सभी रिकॉर्ड : घातक हो रहा कोरोना महामारी का दूसरा दौर, सीएम योगी और अखिलेश यादव समेत 24 घंटे में 20,510 नए संक्रमित …

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गैंग के सात सदस्य गिरफ्तार, दो कुंतल गांजा बरामद

City News Uttar Pradesh

महिला का पर्स व मोबाइल फोन चोरी कर भाग रहे जेबकतरे को यात्रियों ने पकड़ा, जमकर हुई पिटाई

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की रीढ़ रमाशंकर श्रीवास्तव का निधन : जिले में शोक की लहर

ब्रेकिंग न्यूज़