
- विनोद मिश्रा
बांदा। महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर जिले में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद के सहयोग से यह आयोजन मुख्य रूप से संकट मोचन हनुमान मंदिर और अन्य प्रमुख मंदिरों में संपन्न हुआ।

संकट मोचन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान उन्होंने सुंदर भजन की प्रस्तुति की। कार्यक्रम में बलराम यादव और लोकगीत पार्टी ने सुंदरकांड का पाठ किया। इसके अतिरिक्त रामचरितमानस का पाठ और भजन-कीर्तन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

सांस्कृतिक विभाग की ओर से क्षेत्रीय पर्यटन विभाग ने भी इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन प्रस्तुतियों में लोक कला, भजन और धार्मिक गीत शामिल थे, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने कहा महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का उद्देश्य केवल आस्था का पोषण नहीं, बल्कि समाज में शिक्षा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों का संदेश फैलाना भी है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
