25.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
कांग्रेस ने वाल्मीकि जयंती को 'जनजागरण' का बनाया पर्व: लोकतंत्र की पुनर्स्थापना का संकल्प
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस ने वाल्मीकि जयंती को ‘जनजागरण’ का बनाया पर्व: लोकतंत्र की पुनर्स्थापना का संकल्प

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जहाँ एक ओर राजनीति में अवसरवाद और सत्ता की होड़ तेज़ हो चुकी है, वहीं कांग्रेस ने वाल्मीकि जयंती को समाजिक चेतना और लोकतंत्र के पुनर्निर्माण का प्रतीक बना दिया। महुआ ब्लॉक के ग्राम पंचायत गिरवां में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर आधारित लोकतंत्र स्थापित करने और जनता को सरकारी शोषण से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया।

कांग्रेस ने वाल्मीकि जयंती को 'जनजागरण' का बनाया पर्व: लोकतंत्र की पुनर्स्थापना का संकल्प

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि वाल्मीकि केवल एक कवि या ऋषि नहीं, बल्कि मानवता के सबसे बड़े सुधारक और समानता के दूत थे। उन्होंने कहा आज के दौर में जब लोकतंत्र कमजोर किया जा रहा है, जनता की आवाज़ दबाई जा रही है, तब समाज को फिर से वाल्मीकि के विचारों की जरूरत है जो सत्य, न्याय और समानता पर आधारित हों।

कांग्रेस ने वाल्मीकि जयंती को 'जनजागरण' का बनाया पर्व: लोकतंत्र की पुनर्स्थापना का संकल्प

जिलाध्यक्ष ने वाल्मीकि जी के जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि रत्नाकर डाकू से महर्षि वाल्मीकि बनने की यात्रा यह दर्शाती है कि मनुष्य का जीवन परिवर्तन और सुधार का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिस तरह वाल्मीकि ने अंधकार से प्रकाश का मार्ग दिखाया, उसी तरह आज जनता को भी राजनीतिक अंधकार से बाहर आना होगा।

कांग्रेस ने वाल्मीकि जयंती को 'जनजागरण' का बनाया पर्व: लोकतंत्र की पुनर्स्थापना का संकल्प

इस आयोजन में कांग्रेस ने सामाजिक संतुलन और लोकतांत्रिक जागरूकता का नया संदेश देने की कोशिश की। जिलाध्यक्ष के साथ जिला सचिव कालीचरण साहू, कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, मंडल उपाध्यक्ष उर्मिला रैकवार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष रज्जाक मंसूरी ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन अब गांव-गांव तक जनसेवा और सामाजिक न्याय का आंदोलन लेकर जाएगी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चंद्रावल का जलप्रलय: 35 गांवों का संपर्क टूटा, प्रशासन ने उतारे होमगार्ड व गोताखोर

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश द्वारा विकास कार्यों की “ज़मीनी पड़ताल”: बोले- काम में लापरवाही नहीं बर्दाश्त

धन उगाही पर चौकी इंचार्ज और दो कांस्टेबल सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

सीएचसी नरैनी अधीक्षक विपिन शर्मा नें टीकाकरण का किया निरीक्षण: दी सख्त हिदायतें

स्टेशन पर मिली सिर कटी लाश बनी जीआरपी के लिए मुसीबत, फिर मददगार बना आधार कार्ड

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू ठंड को हरायेगें : शहर में अलाव का खोला मोर्चा

ब्रेकिंग न्यूज़