27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड में गर्मी का तांडव: ज़मीन पर पसरा सन्नाटा, अस्पताल फुल
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड में गर्मी का तांडव: ज़मीन पर पसरा सन्नाटा, अस्पताल फुल

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड में शुक्रवार को सूरज ने अपनी पूरी प्रचंडता के साथ कहर बरपाया। चित्रकूट मंडल आग के गोले में तब्दील हो गया। मौसम ने जैसे चेतावनी नहीं, बल्कि खुलेआम चुनौती दी कि “तप सको तो तपो, वरना घर में बंद रहो!” बांदा, चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। बांदा और चित्रकूट सबसे अधिक तपे 44.8 डिग्री सेल्सियस के साथ। गर्म लू चलती रही, छांव भी गर्म हवा में बदली दिखी और लोगों के चेहरों पर झुलसता डर साफ नजर आया।

बुंदेलखंड में गर्मी का तांडव: ज़मीन पर पसरा सन्नाटा, अस्पताल फुल

गर्मी ऐसी कि पंखे भी जवाब दे गए। सड़कें वीरान, बाजार सुनसान और छायादार जगहों पर भी राहत नहीं। मैदानी इलाकों से उठती गर्म हवाएं जैसे लोगों को निचोड़ने को तैयार थीं। हमीरपुर का तापमान भी 44.7 डिग्री पहुंचा, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान भी राहत नहीं दे सका 31.1 डिग्री दर्ज हुआ, यानी रातें भी अब बेचैन करने वाली हैं। कृषि विश्वविद्यालय बांदा के मौसम वैज्ञानिक दिनेश साहा ने स्पष्ट कहा कि “शनिवार और रविवार को भी हालात बेहतर नहीं होंगे। तापमान 44 डिग्री या उससे अधिक बना रहेगा।” अर्थात दो दिन और… बुंदेलखंड जलेगा। शहर के अस्पतालों में लू लगने के केस बढ़ने लगे हैं।

बांदा तापमान निरंतर बढ़ा रहा तपिश: उमस और लू से बुरा हाल

बुजुर्ग, बच्चे और मजदूर सबसे अधिक प्रभावित हैं। खेतों में काम ठप पड़ा है। ट्यूबवेल, कुंए और तालाब तक गर्म हो गए हैं। हर जगह सिर्फ एक ही चर्चा “गर्मी नहीं, जैसे आग बरस रही है!” गांव-गांव में पानी को लेकर हाहाकार है। टैंकर गायब, हैंडपंप जवाब दे रहे हैं और “सरकारी दावे पिघलते” जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के साथ अब पानी की लड़ाई भी शुरू हो गई है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त अजीत ने अधिकारियों को चेताया: जनता की शिकायतों पर अब होगी सीधी नज़र

विधायक प्रकाश ने ‘कामतानाथ’ में टेका माथा: ‘जनकल्याण’ की किया कामना

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें किया सावधान, अन्यथा चली जायेगी जान

योगी सरकार बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी में जुटी : दस नये थर्मल पॉवर स्टेशन होंगे स्थापित

बांदा : केन नहर में नहाते समय छोटे भाई को डूबता देख बचाने के लिए कूदा बड़ा भाई तेज बहाव में बहा …

महोबा : रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जिला उद्यान अधिकारी, एंटी करप्शन टीम को मिली कामयाबी …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़