- विनोद मिश्रा
बांदा। नशे का कारोबार करने वालों की संख्या भी जिले में कम नहीं है। दूसरे प्रांतो से नशीले पदार्थ लाकर बेधड़क तस्करी करने काम किया जा रहा है। ऐसे ही एक मामले का पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया। सात गांजा तस्करों को दबोचकर दो कुंतल गांजा बरामद किया है। उसकी कीमत तकरीबन 20 लाख से अधिक बताई जा रही है। सभी तस्करों को जेल भेजा गया है।

– ओडिसा से गांजा लाकर लग्जरी वाहनों में की जा रही थी तस्करी
एसओजी व कोतवाली नगर पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि आरटीओ आफिस के पीछे ओड़िशा से अवैध गांजा ट्रक से लाकर, बोलेरो, जाइलो जैसी लग्जरी गाड़ियों में रखकर सप्लाई किया जा रहा है। सूचना पाकर हरकत में आए एसओजी प्रभारी तथा चैकी प्रभारी मंडी समिति ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर सात अभियुक्तों को रंगे हाथों धर दबोचा।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपना नाम हरिओम वर्मा पुत्र रामलखन निवासी जारी थाना कोतवाली देहात, सोमदत्त पुत्र रामकरन कोरी निवासी पखरौली बबेरू, राहुल तिवारी पुत्र रामकुमार निवासी कुआं थाना खरेला जनपद महोबा, संगम साहू पुत्र छोटेलाल साहू सिविल लाइन कोतवाली नगर, सनत पटेल पुत्र हरिओम निवासी बरियारपुर कालिंजर, उमेश कुमार पुत्र रामनारायण केवट निवासी भरुआ सुमेरपुर जनपद हमीरपुर, प्रमोद कुमार पुत्र भूरा प्रसाद निवासी पैलानी बताया।

एसपी अभिनंदन ने बताया कि तस्करों के कब्जे से 195 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत लगभग बीस लाख रुपये आंकी जा रही है। साथ ही एक बोलेरो, जाइलो गाड़ी व एक ट्रक बरामद हुआ। अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजा गया है। गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक एसओजी मयंक चंदेल, चैकी इंचार्ज सिविल लाइन रवींद्र सिंह, चैकी इंचार्ज मंडी समिति जयचंद्र सिंह, हरभजन सिंह, मुख्य आरक्षी एसओजी महेश सिंह, आरक्षी एसओजी अश्वनी प्रताप सिंह, भानु प्रकाश, सत्यम गुर्जर, पुष्पेंद्र यादव, भूपेंद्र, शैलेंद्र तथा कोतवाली नगर आरक्षी अमित कुमार, दीपक कुमार, संदीप परिहार, रवि कुमार आदि शामिल रहे। खुलासे के दौरान एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र व सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
