22 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग हुए सख्त : छाबी तालाब पर किए गए कब्जे को हटवाया
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग हुए सख्त : छाबी तालाब पर किए गए कब्जे को हटवाया

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लोगों ने तालाबों को पाटकर कब्जा करने का प्रयास शुरू कर दिया है। शहर के कई ऐसे तालाब हैं जिनका नामोनिशान मिट गया है। उन तालाबों पर बड़ी-बड़ी हवेलियां खड़ी हो गई हैं। मंगलवार को बरसते पानी के बीच जिलाधिकारी अनुराग पटेल छाबी तालाब पहुंचे और वहां किए गए कब्जे को हटवाया। इसके साथ ही तालाब में खड़े वाहनों का चालान करवाने की कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ने तालाब की खुदाई कराए जाने के निर्देश देने के साथ ही क्षतिग्रस्त बाउंड्री के स्टीमेट को तैयार कराए जाने का भी निर्देश दिया।

डीएम अनुराग हुए सख्त : छाबी तालाब पर किए गए कब्जे को हटवाया
DM Anurag became strict: The occupation of Chhabi pond was removed

– तालाब में खड़े वाहनों का डीएम ने करवाया चालान

मंगलवार को डीएम अनुराग पटेल नगर मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी के साथ ऐतिहासिक छाबी तालाब पहुंचकर तालाब में किए गए अतिक्रमण व कब्जे को हटवाया। इस दौरान तालाब की जमीन पर अवैध रूप से खड़े दो टैªक्टर, दो मिक्चर मशीन, तीन बग्गी, दो घोड़े, एक टेम्पों, एक बैण्ड आदि का चालान किया गया।

डीएम अनुराग हुए सख्त : छाबी तालाब पर किए गए कब्जे को हटवाया
DM Anurag became strict: The occupation of Chhabi pond was removed

साथ ही डीएम के द्वारा अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया गया कि अवैध रूप से खड़े वाहनों का चालान कराएं तथा तालाब में पड़ी मिट्टी को एक सप्ताह के अंदर खुदवाना सुनिश्चित करें। वहीं छाबी तालाब की टूटी पड़ी बाउण्ड्री का स्टीमेट तैयार कराकर उपलब्ध कराएं। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्ता, सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बुद्धिप्रकाश यादव, शहर कोतवाल राजेंद्र सिंह व भारी पुलिस बल मौजूद रहा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाई-बहन ने ‘नदी’ किनारे ‘जीवन लीला’ की समाप्त: ‘सवाल और रहस्य’ अब भी ‘कायम’

City News Uttar Pradesh

दीन दयाल जयंती पर पीएम की सराहना, लिखकर भेजे गये पत्र …

City News Uttar Pradesh

एसपी पलाश का सभी थानों को कड़े निर्देश: शांति-व्यवस्था पर रहे निगाह, हर थाने में बढ़ी चौकसी

City News Uttar Pradesh

शोहदे की हरकतों और ब्लैकमेलिंग से परेशान छात्रा फांसी पर झूली, हुई मौत, 6 पेज के सुसाइड नोट के अंत में खून से लिखी ये बात, पुलिस कर रही जांच

नीलम पत्थर की जगह नेचुरल कोरुण्डम पत्थर देने पर 5000 हजार जुर्माना

City News Uttar Pradesh

बांदा : घर के अंदर दुपट्टे से लटकता मिला युवती का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

ब्रेकिंग न्यूज़