- विनोद मिश्रा
बांदा। केन नहर प्रखंड नें जिले में कथित तौर पर भ्रष्टाचार का इतिहास लिख दिया है। चुनावी आचार संहिता के बीच नहरों की सिल्ट सफाई करा दीं। कुछ का बताते है की बिना सिल्ट सफाई के ठेकेदार और अधिकारियों नें धन का बंदर बाँट कर लिया।

इसकी शिकायत जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद तक पहुंची है। वह इस प्रकरण की जांच करा दोषियों को दंडित करेंगे।
खबर में आश्चर्य की बात है की आचार संहिता के बीच नए काम कैसे करा दिये गये ? विभागीय सूत्र बताते है की टेंडर ,नोटिस आदि की प्रक्रिया नहीं अपनाई गई।

आरोप है की जब से केन नहर प्रखंड का अधिशाषी अभियंता का चार्ज अजय कौशिक नें संभाला,अपने चहेते सहायक अभियंताओं और ठेकेदारों से पांच परसेंट कमीशन तय कर भ्रष्टाचार की पेगे बढ़ा दी है ? नहरों की सिल्ट सफाई में जो नहरें भ्रष्टाचार की शिकार हुई है उनमें बांदा ब्रांच, बबेरू -डिबाई ब्रांच,अतर्रा ब्रांच, तिंदवारी- अलिहा ब्रांच हैँ।

सोचने की बात हैँ की जब आचार संहिता के दौरान तो बिना निविदा प्रक्रिया के अपने चेहेते ठेकेदारों को पांच प्रतिशत एडवांस में कुछ काम कराकर काफी बड़ी रकम के बंदर बांट की तैयारी की ? चूंकि वितीय वर्ष में बिना निविदा निकाले सहायक अभियंता स्तर के कार्यों का गुप् -चुप तरीके से मई -जून में अनुबंध कर लिया गया था।

जांच कराने वाली बात यह है की जब चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई थी तो वर्तमान में होंने वाले कार्यों की टेंडर की सूचना कब निकाली गई। किन समाचार पत्रों में प्रकाशन हुआ। टेंडर डालने और खोलने की क्या तिथियां निर्धारित थीं। टेंडर ट्रेजरी में किस तारीख को जमा हुई। सूचना पट में टेंडर की सूचना क्यों नहीं चस्पा हुई। बताते है की अधीक्षण अभियंता के यहां कार्य की सूचना की भी किसी संबंधित अभियंता नें वंहा नोटिस चस्पा नहीं की। टेंडर नियमावली का पालन न कर कूटरचित ढंग से भ्रष्टाचार किया गया? बिना काम के धन का बंदर बांट हुआ ?
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
