26.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद : कुपोषित बच्चों व टीबी मरीजों पर रहेगा फोकस, मरीजों की तलाश को शुरू हुई घर-घर दस्तक…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। टीबी, कुपोषण, फाइलेरिया- डिफॉरमेटी, मौसमी बीमारियों के मरीजों की तलाश के लिए आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अभियान के तहत घर-घर दस्तक शुरू कर दी है। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में घरों के बाहर स्टीकर लगाकर लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नागरिकों को अपने आसपास गंदे पानी को न एकत्रित होने देने की भी सलाह दी जा रही है। दस्तक अभियान 25 जुलाई तक चलेगा।


जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह के निर्देशन पर पहली जुलाई से चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सोमवार को दस्तक अभियान भी शुरू हो गया। इसमें आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मुख्य जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशिक्षित फ्रंट लाइन वर्कर्स घर-घर भ्रमण कर रोगों के नियंत्रण एवं उपचार के लिए नागरिकों को जागरूक करेंगे। जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत कुपोषित बच्चों तथा विभिन्न रोगों के लक्षणयुक्त व्यक्तियों का चिन्हीकरण कर सूचीबद्ध भी किया जाएगा। मुख्य रूप से बुखार, इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस, टीबी व कुपोषित बच्चों पर विशेष फोकस किया गया है।


सहायक जिला मलेरिया अधिकारी लाल साहब ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में भी आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। जो घर-घर जाकर लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक और स्वच्छता के प्रति प्रेरित रह रही हैं। एक हफ्ते से ज्यादा बुखार या खांसी वाले लोगों तथा कुपोषित बच्चों एवं फाइलेरिया डिफॉरमेटी पर विशेष ध्यान होगा। कुपोषित बच्चों की सूची बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को सौंपी जाएगी। इसके माध्यम से बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र में रेफर किया जाएगा। इसी तरह टीबी के मरीजों की सूची क्षय रोग विभाग को भेजी जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में ग्राम सभा की जमीन पर ‘अवैध कब्जे’ का मामला: डीएम ने दिये ‘जांच’ के आदेश

City News Uttar Pradesh

नवरात्रि के तीसरे दिन देवी मंदिरों मां चंद्रघंटा की हुई पूजा

स्वास्थ्य व्यवस्था का ‘नंगा’ भ्रष्टाचार: लॉन्ड्री बनी शोपीस, ठेकेदार और अधिकारी ‘मालामाल’

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा मुख्यमंत्री योगी बुंदेलखंड की कृषि बना रहे समृद्ध

Banda : पंचायत भवन बदहाल, सचिव के निलंबन के आदेश …

बांदा में मिलावटखोरी चरम पर: खाद्य सुरक्षा विभाग क्यों रहता है खामोश ?

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़