City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : लाखों का गबन: बीज भंडार प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । रबी की फसलों के लिए भेजे गए बीजों की बड़ोखर खुर्द के राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी ने बिक्री तो की, पर रकम जमा नहीं की। कई बार रकम जमा करने के निर्देश दिए गए, पर नतीजा सिफर निकला। जिला कृषि अधिकारी ने गबन मानते हुए प्रभारी को निलंबित कर दिया और रिपोर्ट डीएम को भेजी। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह के निर्देश पर शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


जिला कृषि अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह को रिपोर्ट दी कि राजकीय कृषि बीज भंडार बडोखर खुर्द के बीज भंडार प्रभारी मुन्नीलाल वर्मा ने वर्ष 2020-21 में किसानों को रबी फसलों के बीजों का विक्रय किया था। बिक्री से प्राप्त धनराशि नियमानुसार जमा नहीं कराई गई है। समय- समय पर समीक्षा बैठक में निर्देश भी दिए गये थे।


कृषि अधिकारी ने बताया कि मुन्नीलाल वर्मा ने 2020-21 में 5433914 रुपये का 861.12 कुंतल बीज प्राप्त किया। जिसके सापेक्ष 352500 रुपये ही कोषागार में जमा कराने की सूचना दी, शेष धनराशि की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। संयुक्त कृषि निदेशक ने बीज भंडार बडोखर खुर्द का निरीक्षण किया और मुन्नीलाल वर्मा को अवशेष धनराशि तत्काल जमा करने के निर्देश दिए थे।


जिला कृषि अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि मुन्नीलाल वर्मा ने गबन किया है। उनको तत्काल प्रभाव से 23 फरवरी को निलंबित कर दिया गया है। इनकी जगह मनोज कुमार को चार्ज दिया गया है। निलंबन की अवधि में मुन्नीलाल जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में संबद्ध रहेंगे। डीएम के निर्देश पर गैर जमानतीय अपराध की श्रेणी में धारा 406 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

साथी यूपी की उत्पत्ति का जानें हाल : सरकारी धन से कैसे हो गये मालामाल ?

City News Uttar Pradesh

दो थाने बनेंगे ‘मालदार व दमदार’: चार चौकियां होंगी अपग्रेड, पुलिस नेटवर्क होगा मजबूत

Banda – मतदान केंद्र पर छह से अधिक न होंमतदान स्थल : डीएम

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बोले: पीएम मोदी की नीतियां और व्यक्तित्व विश्व में महान

आयुक्त एवं डीएम नें ली बलैयां: वोटिंग बढ़ाने वाले 115 बीएलओ की हुई “गुदरवाह”

City News Uttar Pradesh

गौशालाओं में गौवंशों पर कड़कती ठंड बनीं मौत की बरसात : रिसौरा में पांच मौतें

ब्रेकिंग न्यूज़