
- विनोद मिश्रा
बांदा। बुंदेलखंड में पानी की ‘हर बूंद’ की ‘कीमत’ है ‘लेकिन क्या सरकारी योजनाएं जमीन’ पर उतनी ही ‘मजबूत’ हैं ? इसी ‘सवाल का जवाब तलाशने’ जब डीएम जे. रीभा ‘खुद मैदान में उतरीं’, तो ‘कई चौंकाने वाले संकेत’ सामने आए।

तालाब आधुनिकीकरण और चेकडैम निर्माण के नाम पर चल रहे करोड़ों के कामों की हकीकत जानने के लिए डीएम ने बबेरू तहसील में औचक छापा-जैसा निरीक्षण किया और इसके बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। ग्राम मवई (अलिहा) में 75.87 लाख की लागत से बन रहे तालाब का निरीक्षण करते हुए डीएम ने सीधे मौके पर गहराई नपवाई।

यह कदम साफ इशारा था कि अब “फाइलों की कहानी” नहीं, बल्कि “जमीन की सच्चाई” देखी जाएगी। इनलेट, आउटलेट और घाट निर्माण की स्थिति ने कई सवाल खड़े कर दिए, जिसके बाद अधिकारियों को तुरंत काम तेज करने के निर्देश दिए गए।

डीएम ने अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई को दो टूक कहा काम हर हाल में इसी माह पूरा हो, वरना कार्रवाई तय मानी जाए। यह बयान प्रशासनिक सख्ती का साफ संकेत माना जा रहा है। ग्राम आहार में 64.94 लाख रुपये की लागत से बन रहे चेकडैम पर भी डीएम की पैनी नजर पड़ी।

यहां गुणवत्ता और निर्माण की गति दोनों को लेकर सवाल उठे, जिस पर मौके पर मौजूद अधिकारियों और ठेकेदार को फटकार लगाई गई। डीएम के इस औचक निरीक्षण से समय पर काम पूरा करना और गुणवत्ता बनाए रखना अब सिर्फ कागजी निर्देश नहीं, बल्कि सख्त जिम्मेदारी बन चुका है। फिलहाल, डीएम के इस ‘सर्जिकल एक्शन’ ने यह जरूर साबित कर दिया है कि अब लापरवाही पर पर्दा डालना आसान नहीं होगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
