24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी पुलिस को पहली बार मिला अपना प्रतीक चिन्ह, डीजीपी डा. डीएस चौहान ने किया अनावरण
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को पहली बार मिला अपना प्रतीक चिन्ह, डीजीपी डा. डीएस चौहान ने किया अनावरण

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास रहा। उसे पहली बार अपना प्रतीक चिन्ह (UP Police Insignia) मिल गया है। डीजीपी डा. डीएस चौहान (DGP Dr DS Chauhan) ने प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया और उसे पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की वर्दी पर लगाया गया। इस प्रतीक चिन्ह को डीजीपी से लेकर सिपाही तक अपनी वर्दी पर लगाएंगे। इसे वर्दी की शर्ट की दाहिनी जेब के ऊपर लगाया जाएगा। पुलिस की भाषा में प्रतीक चिन्ह को इनसिग्निया कहा जाता है।

यूपी पुलिस को पहली बार मिला अपना प्रतीक चिन्ह, डीजीपी डा. डीएस चौहान ने किया अनावरण
UP Police got its insignia for the first time, unveiled by DGP Dr. DS Chauhan

– डीजीपी से सिपाही तक करेंगे धारण

यूपी पुलिस के प्रतीक चिन्ह में पुलिस कलर (नीले व लाल रंग) का उपयोग किया गया है और उसमें अशोक की लाट के नीचे सत्यमेव जयते लिखा है। नीचे उत्तर प्रदेश पुलिस लिखा है और बीच में दो मछलियों की आकृति बनी हैं। अब डीजीपी से लेकर सिपाही तक पुलिस चिन्ह को वर्दी में दाहिनी ओर सीने पर नेमप्लेट के ऊपर धारण करेंगे। अभी पुलिस अधिकारी व कर्मी वर्दी में बाजू पर उत्तर प्रदेश शासन का चिन्ह धारण करते हैं।

यूपी पुलिस को पहली बार मिला अपना प्रतीक चिन्ह, डीजीपी डा. डीएस चौहान ने किया अनावरण
UP Police got its insignia for the first time, unveiled by DGP Dr. DS Chauhan

– स्थापना के 159 वर्ष बाद मिला चिन्ह

उत्तर प्रदेश पुलिस बल की स्थापना के 159 वर्ष बाद उसे अपना प्रतीक चिन्ह मिला है। इसकी कल्पना इसी वर्ष पंद्रह अगस्त के अवसर पर की गई थी। वर्तमान में पंजाब, दिल्ली, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर व कुछ अन्य राज्यों की पुलिस के अपने प्रतीक चिन्ह हैं। डीजीपी मुख्यालय में आयोजित समारोह में प्रीतक चिन्ह का अनावरण किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस भारत गणराज्य के सबसे पुराने पुलिस विभागों में से एक है और दुनिया में सबसे बड़ा पुलिस बल है। इसे पुलिस अधिनियम 1861 के तहत वर्ष 1863 में संयुक्त प्रांत के पुलिस महानिरीक्षक के कार्यालय के रूप में स्थापित किया गया था, जो 159 वर्ष पुराना बल है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश बोले: वेदव्यास की जन्म स्थली के भाजपा सरकार करेंगी पूर्ण विकास

City News Uttar Pradesh

विधायक पति और एसडीएम का ओवरलोडिंग पर हाईवोल्टेज ड्रामा: गर्माया सियासी पारा

यूपी : शादी का झांसा देकर सगे भाइयों ने युवती की लूटी अस्मत, संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज …

पत्नी और बेटे को हत्या में आजीवन कारावास: कोर्ट ने जुर्माना भी “ठोका”

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें लगाई जन चौपाल : समस्याओं के निराकरण का दिया विश्वास

City News Uttar Pradesh

प्रशासन बेखबर: बिजली विभाग की लापरवाही से गांव में हाहाकार !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़