28.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : ससुराल चलने से पत्नी ने किया इन्कार तो सिरफिरे पति ने मायके में लगा दी आग

 

कानपुर। जूही थानाक्षेत्र के रत्तूपुरवा इलाके में शुक्रवार तड़के पत्नी से विवाद व साथ न चलने से नाराज होकर एक युवक ने ससुराल में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे पहले आरोपित ने कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए, ताकि कोई बाहर न निकल सके। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले वाले पहुंचे और परिवार को बाहर निकाला, लेकिन तब तक 7 लोग झुलस चुके थे। पुलिस आरोपित दामाद की तलाश में जुटी है।

मनमुटाव के चलते गई थी मायके

रत्तूपुरवा में बीबी का हाता निवासी पल्लेदार हीरालाल ने अपनी बेटी मनीषा की शादी साढ़े तीन साल पहले हरदोई के बिलग्राम थाना अंतर्गत इटौली गांव निवासी चालक मुकेश कुमार से की थी। दोनों का डेढ़ माह का एक बेटा है। एक माह पूर्व मनमुटाव होने के चलते मनीषा मायके आ गई, तब से यही पर रह रही थी।

बोतल में भरा पेट्रोल अंदर फेंका

मुकेश उसे वापस ले जाने की कोशिश करता था, लेकिन मनीषा नहीं जाती थी। गुरुवार रात किसी बात पर मुकेश से फोन पर विवाद हुआ तो उसने जान से मारने की धमकी दी, जिस पर हीरालाल ने चौकी जाकर शिकायत भी की थी। शुक्रवार तड़के मुकेश ससुराल आ गया और मनीषा को साथ ले जाने के लिए दरवाजा खटखटाया, जिस पर मनीषा व उसके परिवार वालों ने दरवाजा नहीं खोला और मुकेश से लौट जाने के लिए कहा। इस पर आरोपित ने गाली-गलौज शुरू कर दी और बोतल में भरा पेट्रोल अंदर फेंक दिया। हीरालाल व परिवार वाले जब तक कुछ समझ पाते, मुकेश ने जलता हुआ लाइटर अंदर फेंक दिया, इससे आग लग गई।
चीख पुकार सुनकर पड़ोसी घर से बाहर निकले।

लपटों में घिरे परिवार ने शोर मचाया। पड़ोस में रहने वाले हीरालाल के भाई कमलेश कुमार व अन्य लोग आए। उन्होंने आग बुझाकर घायलों को अस्पताल पहु़ंचाया। कमलेश ने बताया कि आग में हीरालाल, उनकी पत्नी शिव कुमारी, बेटियां मनीषा, राधा, वंदना, उमा व बेटा मनीष झुलस गए हैं, जिन्हेंंं उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया। एचपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जायेगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सिंचाई विभाग की ‘धांधली’ से फटी नहर: मरम्मत के नाम पर ‘करोड़ों’ खेल, किसान बर्बाद !

City News Uttar Pradesh

महोबा : ज्वैलर्स के घर से ताला तोड़कर सोना-चांदी सहित एक करोड़ की चोरी …

City News Uttar Pradesh

उपभोक्ता फोरम नें याची को बीमा निगम द्वारा जमा लगभग पचास हजार दिया चेक

निकम्मे स्वाथ्य विभाग को छका रहा डेंगू : आकड़ा पंहुचा सौ के पार, “हाय राम हाय”

City News Uttar Pradesh

सपा अध्यक्ष अख‍िलेश यादव का योगी सरकार पर हमला: बोले- ठंड में बिना जूते के स्कूल जा रहे हैं विद्यार्थी

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस का रणघोष : संगठन में अब ‘चापलूस’ नहीं, जमीनी कार्यकर्ता चलाएंगे गाड़ी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़