City News Uttar Pradesh
पत्नी ही निकली अपने एकाउंटेंट पति की हत्यारिन : दो दोस्तों के साथ गला रेत कर की थी हत्या
उत्तर प्रदेश

पत्नी ही निकली अपने एकाउंटेंट पति की हत्यारिन : दो दोस्तों के साथ गला रेत कर की थी हत्या

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पत्नी ही अपने पति की हत्यारिन निकली। घटना के पर्दाफाश से कस्बे में सन -सनी एवं हैरत का माहौल है। बीते दिनों अतर्रा कस्बे के नरैनी रोड में रहने वाले हिंदू इंटर कॉलेज के एकाउंटेंट प्रदीप उर्फ रामू चोरिहा की रात्रि में गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई थी।

पत्नी ही निकली अपने एकाउंटेंट पति की हत्यारिन : दो दोस्तों के साथ गला रेत कर की थी हत्या
The wife turned out to be the killer of her accountant husband: along with two friends, she was strangled to death

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर एसओजी और स्थानीय पुलिस घटना के अनावरण के लिए लगातार हर पहलू पर जांच कर रही थी।गुरुवार को घटना का अनावरण किया गया। जिसमें मृतक की पत्नी के ऊपर अपने दो साथियों के साथ गला रेत कर हत्या करने की बात सामने आई।

पत्नी ही निकली अपने एकाउंटेंट पति की हत्यारिन : दो दोस्तों के साथ गला रेत कर की थी हत्या
The wife turned out to be the killer of her accountant husband: along with two friends, she was strangled to death

मृतक की पत्नी ने संपत्तिऔर नौकरी के लालच और खुलकर जीने की चाहत में अपनें फेसबुक मित्र और एक अन्य साथी के साथ योजनाबद्ध इस घटना को अंजाम दिया था। हत्या से पहले मृतक की पत्नी द्वारा घर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरा को बंद कर दिया गया था। डीवीआर निकाल कर गायब कर दिया था। हत्या का खुलासा सर्विलांस की मदद से पुलिस नें किया। तीनों अभियुक्त एक दूसरे से गोपनीय नंबर से बात करते थे।

पत्नी ही निकली अपने एकाउंटेंट पति की हत्यारिन : दो दोस्तों के साथ गला रेत कर की थी हत्या
The wife turned out to be the killer of her accountant husband: along with two friends, she was strangled to death

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन नें बताया कि मृतक की पत्नी का कुछ दिन पहले कोतवाली नगर के सुकुल कुआं निवासी संजय सिंह पुत्र महाराज सिंह से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। जिसके बाद उनके द्वारा आपस में मृतक की हत्या की योजना बनाई गई। बीते 17 अप्रैल की रात्रि जब रामू नशे की हालत में सो गया, उसी समय पत्नी ने अपने दोनों साथियों को पीछे के दरवाजे से अंदर करते हुए उक्त घटना को अंजाम दिया ।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत का ‘रामनवमी’ पर संदेश: ‘रामराज्य’ जैसे जीवन की किया कामना

बांदा की सदानीरा बागै नदी जल की कमी से नाले में तब्दील

City News Uttar Pradesh

कमरे में बंद था युवक, सुबह मिला शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

अधिवक्ता पुष्कर द्विवेदी पर दुर्भावना से रिपोर्ट दर्ज कराने से वकीलों में गुस्सा : दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

बिजली गुल, बदहाली फुल: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं सुधरा सिस्टम !

City News Uttar Pradesh

अपर मुख्य सचिव नें बुंदेलखंड एक्सप्रेसवें का किया निरीक्षण : जुलाई में पीएम कर सकते है उदघाटन

ब्रेकिंग न्यूज़