28.7 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा मरौली बालू खदान खंड छह में बेखौफ अवैध खनन, क्या माफिया से थर्रा रहा प्रशासन ?
उत्तर प्रदेश

बांदा मरौली बालू खदान खंड छह में बेखौफ अवैध खनन, क्या माफिया से थर्रा रहा प्रशासन ?

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में बालू के अवैध खनन को लेकर बड़ी खबर है। बालू माफिया के आगे जिला प्रशासन नत मस्तक है ? विचारणीय है की क्या माफिया से जिला प्रशासन थर्रा रहा है ?

बांदा मरौली बालू खदान खंड छह में बेखौफ अवैध खनन, क्या माफिया से थर्रा रहा प्रशासन ?
Fearless illegal mining in Banda Maroli sand mine section 6, is the administration trembling with the mafia?

हम आपको खबर में रूबरू करा रहे हैं जिले की “मरौली बालू खदान” खंड छह का अवैध खनन ! इस खदान में अवैध खनन और ओवर लोडिंग का “सुहाना सफर” बेखौफ जारी है ! जन चर्चा औऱ कथित आरोपों के छींटे मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ जैसे गजब के निर्भीक शासक के दामन की ओर उछल रहे हैं। जो सहज में अविश्वनीय सा लगता है, पर यह कडुई सच्चाई है !

बांदा मरौली बालू खदान खंड छह में बेखौफ अवैध खनन, क्या माफिया से थर्रा रहा प्रशासन ?
Fearless illegal mining in Banda Maroli sand mine section 6, is the administration trembling with the mafia?

दूसरी ओर बांदा में सख्त प्रशासक की छवि वाली डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल को भी गाइड लाइन की अनदेखी कर हो रहे अवैध खनन औऱ परिवहन पर आखिर गुस्सा क्यों नहीं आ रहा ? यह आश्चर्य की बात है!  कौन सी ऐसी मजबूरी हैं की मरौली खंड छह के बालू खदान के सफर को यहां का प्रशासन झुक -झुक कर सलाम कर रहा हैं ? पूरा प्रशासन नत मस्तक सा आखिर क्यों है ?

बांदा मरौली बालू खदान खंड छह में बेखौफ अवैध खनन, क्या माफिया से थर्रा रहा प्रशासन ?
Fearless illegal mining in Banda Maroli sand mine section 6, is the administration trembling with the mafia?

बताया तो यहां तक जा रहा है की इस बालू खदान में सत्ता तक रसूख रखने वाले लोग गोरखपुर के अंजनी सिंह, कुलदीप शाही एवं दीपक शाही है, जिनके आगे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का बुलडोजर भी थर्राता है। कथित तौर पर योगी महाराज तक लिंक रखने वाले योगी की छवि का मरौली खदान खंड छह के संचालक जमकर बंटाधार कर रहे है।

बांदा मरौली बालू खदान खंड छह में बेखौफ अवैध खनन, क्या माफिया से थर्रा रहा प्रशासन ?
Fearless illegal mining in Banda Maroli sand mine section 6, is the administration trembling with the mafia?

योगी स्वच्छ प्रशासन देने को रात -दिन एक किये हैं औऱ आरोपों के मुताबिक इस बालू खदान के उनके नजदीकी भक्त योगी की छवि को बांदा में तार -तार औऱ जार -जार कर धूल धूसरित कर रहे हैं। मरौली बालू खदान खंड छह के सुहाने सफर की बागडोर एक ऐसे सत्ता तक पहुंच वाले के हाथ में हैं जो राजनीतिक परिदृश्य में तो नेपथ्य में हैं पर जिला प्रशासन से लेकर शासन एवं सरकार के मुखिया औऱ उनके सहयोगियो को इस तरह नचा रहा हैं की “नाच मेरी बुलबुल तुझे पैसा मिलेगा, मेरे जैसा कद्रदान तुम सबको कहां मिलेगा” ? जागिये डीएम जागिये।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

UP MLC Election Results: अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा ने मनमानी और धांधली की सभी हदें की पार, कहा- 36 में से 18 पर जीते सीएम योगी के स्वजातीय

बांदा में बिजली को मिली ‘हनुमान सिद्धि’ : समस्या ‘पूंछ’ की तरह रही है ‘बढ़’

City News Uttar Pradesh

पूर्व सांसद भैरों ने ‘भगवान’ को लिखा पत्र: फर्जी दीपदान आंकड़ों पर बवाल, सिस्टम हुआ ‘नंगा’ !

City News Uttar Pradesh

Banda- मंडला युक्त नें तीन बीएलओ का रोका वेतन

City News Uttar Pradesh

आजादी के अमृत महोत्सव का बच्चों में दिखा जोश : गमलों को किया तिरंगा

आधार कार्ड बनवाना हो गया लोहे के चने चबाना: प्रशासन दे ध्यान

ब्रेकिंग न्यूज़