- विनोद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा की बांदा नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर जनता जनार्दन के आशिर्वाद से भाजपा भारी बहुमत से जीत का रिकार्ड बनायेगी। प्रत्याशी “मालती बासू वोटों से मालामाल हो जायेगी”।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें यह बातें स्वराज कालोनी पुल के पास पालिका अध्यक्ष की प्रत्याशी मालती बासू के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कहीं।

इस दौरान मालती बासू के “अलमस्त पति जनता में हंसबोले रामकिशुन बासू द्वारा गुलाब के फूलों की बरसात आकर्षण का केंद्र” बन गया । बस इतना ही कम था की “जनता एवं पार्टी जनों का प्यार देख खुशी में नाचने को मचलते से रह गये” ।

खैर, खबर विषयांतर न हो इसलिये पुनः आपको जलशक्ति राज्य मंत्री के भाषण की ओर लें चल रहा हूँ। राज्य मंत्री नें कहा की पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में भाजपा लीड करेगी क्योंकि जनता ट्रिपल इंजन की सरकार देने का पूरी तरह मन बनाये है।

हमारा एक -एक कार्यकर्ता जनता के लिये समर्पित है। पार्टी की नीतियों को जनता के दिलों दिमाग में स्थापित करना है। हम जनता के है और जनता हमारी है।

इसके पूर्व कार्यालय का विधिवत वेद मंत्रों के बीच पूजन अर्चन हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय सिहं, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम पाडें, बुदेंलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष अयोध्या सिहं पटेल, पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिहं, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्री वास्तव पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, बडोखर ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिहं सोनू, राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता,नगर निकाय के संयोजक अखिलेश नाथ दीक्षित, कल्लू सिहं राजपूत जी, धर्मेंद्र त्रिपाठी एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
