26.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में सड़कें नहीं हो पाई गड्ढा मुक्त : मांगे थे चार करोड़ रुपये मिले सिर्फ 1.60 करोड
उत्तर प्रदेश

बांदा में सड़कें नहीं हो पाई गड्ढा मुक्त : मांगे थे चार करोड़ रुपये मिले सिर्फ 1.60 करोड

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए शासन ने लक्ष्य के सापेक्ष महज 25 फीसदी बजट जारी किया है। विभाग ने बांदा जनपद की 65 सड़कों के पैचवर्क के लिए शासन से 4 करोड़ से अधिक की मांग की थी, लेकिन सिर्फ 1.60 करोड़ का बजट मिला है। इससे सड़कों में मरहम लगाने का काम किया जाएगा। विभाग को अभी और बजट मिलने की उम्मीद है।

बांदा में सड़कें नहीं हो पाई गड्ढा मुक्त : मांगे थे चार करोड़ रुपये मिले सिर्फ 1.60 करोड
Roads could not be made pothole free in Banda: Had asked for Rs 4 crore, got only Rs 1.60 crore

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं ने अक्तूबर माह में खराब सड़कों का सर्वे कराया था। इनमें बाढ़ व बारिश से बर्बाद हुईं 65 सड़कें शामिल थीं। शासन से इन सड़कों के 63.880 किलो मीटर पैच भरने के लिए 459.47 लाख प्रस्ताव भेजा था। शासन ने प्रस्ताव को स्वीकृति तो किया, लेकिन बजट 1.60 करोड़ ही भेजा, जो ऊंच के मुंह में जीरा साबित होगा। ऐसे में 15 नवंबर तक सड़कों के पैचवर्क का काम जो पूरा होना था अधर में लटक गया है।

बांदा में सड़कें नहीं हो पाई गड्ढा मुक्त : मांगे थे चार करोड़ रुपये मिले सिर्फ 1.60 करोड
Roads could not be made pothole free in Banda: Had asked for Rs 4 crore, got only Rs 1.60 crore

हालांकि विभाग का मानना है कि शासन ने बजट की पहली किस्त जारी की है। अभी और बजट आने की उम्मीद है। जो बजट मिला है, उससे सड़कों के पैच भरने का काम शुरू है। लोक निर्माण प्रांतीय शाखा के जूनियर इंजीनियर कुलदीप का कहना है कि अब तक जनपद की 25 सड़कों में पैच भरने का काम किया जा रहा है। जो करीब 80 फीसदी पूरा हो गया है। अन्य 35 सड़कों के गड्ढ़े (पैच) भरने का काम जारी रहेगा। बजट आने पर भुगतान की कार्रवाई की जाएगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश ने ‘चुनाव जीतने’ का बताया ‘मंत्र’: बूथ मजबूत तो ‘जीत’ निश्चित

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश सेवक बनकर आए, हर घर से निकली दुआएं: गूंजा मोदी-योगी का जयकारा

City News Uttar Pradesh

अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू का स्वच्छता अभियान तेज, पंडालों एवं चौराहों का निरीक्षण

हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए करें प्रेरितः डीएम

बोल देना पाल साहब आए थे… बाइक पर दिखा युवकों का टशन, पुलिस ने की कार्रवाई, तो बोले- जिससे डरते थे वही बात हो गई

करणी सेना का प्रदर्शन: सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ कार्रवाई की मांग

ब्रेकिंग न्यूज़