City News Uttar Pradesh
जन सुनवाई का मंच या 'खानापूरी' का तमाशा: 104 शिकायतों में सिर्फ 'सात' का समाधान
उत्तर प्रदेश

जन सुनवाई का मंच या ‘खानापूरी’ का तमाशा: 104 शिकायतों में सिर्फ ‘सात’ का समाधान

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिला प्रशासन द्वारा तहसील स्तर पर आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” की हकीकत एक बार फिर खुलकर सामने आ गई। तहसील नरैनी में जिलाधिकारी जे. रीभा की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में कुल 104 शिकायती आवेदन आए, मगर इनमें से सिर्फ 7 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। सवाल यह है कि बाकी 97 फरियादें किस फाइल में बंद हो गईं?

जन सुनवाई का मंच या 'खानापूरी' का तमाशा: 104 शिकायतों में सिर्फ 'सात' का समाधान

समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित सबसे ज्यादा 56 शिकायते, पुलिस से 13, आपूर्ति विभाग से 7, विद्युत से 6, विकास विभाग से 8 तथा अन्य विभागों से 14 आवेदन प्राप्त हुए। शिकायतों की संख्या साफ बताती है कि जनता कितनी समस्याओं से जूझ रही है, मगर निस्तारण की संख्या उस गंभीरता पर सवाल खड़े कर रही है जिससे प्रशासन काम कर रहा है। डीएम जे. रीभा ने अधिकारियों को मौके पर ही सुनवाई कर गुणवत्ता पूर्ण व समयबद्ध समाधान देने का निर्देश दिया, लेकिन आंकड़े यही दर्शा रहे हैं कि यह निर्देश सिर्फ मंच पर दिए गए औपचारिक बयान तक ही सीमित रह गए?

जन सुनवाई का मंच या 'खानापूरी' का तमाशा: 104 शिकायतों में सिर्फ 'सात' का समाधान

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने स्वयं लोगों की शिकायतें सुनीं और मातहत पुलिस अधिकारियों को ” तत्काल निस्तारण” करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में एसडीएम नरैनी अमित शुक्ला,तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, मगर जिन समस्याओं के साथ जनता पहुंची थी, उनके समाधान की संख्या ने इस पूरे समाधान दिवस को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है?

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में मझला रोजा के साथ इफ्तार पार्टियों नें पकड़ा जोर

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले: सिंचाई के लिये मुफ्त बिजली का वादा हो गया पूरा

City News Uttar Pradesh

प्रेम कहानी का ‘दर्दनाक अंत’: कुएं में कूदकर खत्म हुई जिंदगियां, ‘आत्महत्या’ से सनसनी

City News Uttar Pradesh

आयुक्त बालकृष्ण ने “लापरवाही” पर किया सचेत: समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh

बाहुबली डान मुख्तार अंसारी पर फर्जी शस्त्र लाइसेंस में आरोप तय …

डीएम दुर्गा नें मुक्तिधाम को समस्याओं से मुक्ति दिलाने का दिया वरदान: पालिका को फरमान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़