29.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
हत्या या खुदकुशी: आग से जलकर मां-बेटे की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

हत्या या खुदकुशी: आग से जलकर मां-बेटे की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। नरैनी कस्बे के देवेंद्र नगर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक घर में 26 वर्षीय विवाहिता और उसके 9 माह के मासूम बेटे की अधजली लाशें मिलीं। आग से झुलसे मां-बेटे की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया, वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके से अहम सुराग जुटाए हैं।

हत्या या खुदकुशी: आग से जलकर मां-बेटे की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका की पहचान अनीता दीक्षित और उसके बेटे पार्थ दीक्षित के रूप में हुई है। दोनों के शवों का निचला हिस्सा पूरी तरह जला हुआ था, जबकि ऊपर का हिस्सा लगभग सुरक्षित था, जिससे यह संदेह गहराता जा रहा है कि यह आग जानबूझकर लगाई गई है आत्महत्या नहीं, हत्या है! मृतका के पिता कामता प्रसाद ने बताया कि बेटी की शादी 2022 में नरैनी निवासी स्वयं दीक्षित से की गई थी। आरोप लगाया की शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष लगातार दहेज और जमीन की मांग कर रहा था।

हत्या या खुदकुशी: आग से जलकर मां-बेटे की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

परिजनों ने दावा किया कि जमीन बेटे के नाम करने का दबाव बनाया जा रहा था। जब बात नहीं बनी, तो अनीता और उसके मासूम बेटे को मारकर जलाया गया ! नरैनी क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि डायल सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम के साथ जांच कर साक्ष्य इकट्ठा किए गए हैं। पुलिस का कहना है सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश ने रावण वध के साथ दशहरा पर्व का कराया आगाज: बुराई पर अच्छाई का दिया विजय संदेश

City News Uttar Pradesh

नो-मैपिंग के ‘जाल’ में फंसे मतदाता: ‘पहचान’ साबित करने को ‘दफ्तरों’ के लगा रहे चक्कर

City News Uttar Pradesh

Banda : आर्थिक तंगी व कर्ज से परेशान किसान नें की खुदकुशी !

संजय निषाद नें कसा तंज: कांग्रेस और सपा को सत्ता में रहते हुए नहीं याद आते हैं पिछड़े

City News Uttar Pradesh

News- नोडल अधिकारियों ने वन विभाग एवं निर्माणाधीन अटल पार्क का किया निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

विश्व मृदा दिवस : कृषि विश्वविधालय के कुलपति ने कहा, मृदा स्वस्थ है तो हम सब सुरक्षित हैं

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़