City News Uttar Pradesh
रानी दुर्गावती कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक नें मचा दी धूम : दर्शक गये झूम
उत्तर प्रदेश

रानी दुर्गावती कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक नें मचा दी धूम : दर्शक गये झूम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में वीरांगना रानी दुर्गावती का आत्म बलिदान दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन का आकर्षण वीररस की धारा से ओत -प्रोत रहा। बहुपर्तिभाओं के धनी आयोजक अशोक त्रिपाठी का आयोजन मंत्रमुग्ध करने वाला रहा। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों का बैज अलंकरण कर स्मृति चिन्ह दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डाॅ शबाना रफीक ने रानी दुर्गावती के आत्म बलिदान की सराहना की। कहा कि ऐसी वीर महिलाएँ इतिहास में यदाकदा जन्म लेतीं हैं। आज के समाज को रानी दुर्गावती की दृढ़ इच्छाशक्ति और बुलंद हौसलों से सबक सीखना चाहिए।

रानी दुर्गावती कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक नें मचा दी धूम : दर्शक गये झूम
Former District President of BJP Ashok created a ruckus in the Rani Durgavati program: the audience went wild

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं ज्योत्सना पुरवार ने रानी दुर्गावती के आत्म बलिदान की प्रशंसा की। कहा कि हमारा इतिहास बहुत समृद्ध है। भारत के इतिहास निर्माण में नारियों का योगदान अमूल्य है, उनका शौर्य और साहस हमारी धरोहर है। इस धरोहर को सहेज कर रखना चाहिए। रानी दुर्गावती का इतिहास पाठ्यक्रमों में शामिल किया जानें पर जोर दिया।

रानी दुर्गावती कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक नें मचा दी धूम : दर्शक गये झूम
Former District President of BJP Ashok created a ruckus in the Rani Durgavati program: the audience went wild

वरिष्ठ कवि जवाहरलाल जलज ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रानी दुर्गावती के आत्म बलिदान पर प्रकाश डाला। मुक्ति चक्र पत्रिका के संपादक गोपाल गोयल ने अपना मुद्रित आलेख वितरित किया।कहा कि विश्व इतिहास में रानी दुर्गावती जैसी वीरांगना अतुलनीय और वंदनीय है। वक्ताओं में ममता मिश्रा, छाया सिंह आदि भी शामिल रहे। रश्मि गुप्ता निशा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। उनके निर्देशन में बच्चो ने स्वागत नृत्य एवं रानी दुर्गावती पर केंद्रित मनमोहक नाट्य प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ने बताया कि आगामी 15 अक्तूबर को रानी दुर्गावती का 500 वाँ जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल ,मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डाॅ सुनील कुमार कौशल ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्ता, नम्रता अग्रवाल तथा जी जी आई सी की प्रधानाचार्या बीना गुप्ता, अरुण पुरवार एडवोकेट आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

 

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गैंगस्टर के तीन आरोपियों की पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क: मुखिया के खिलाफ दर्ज हैं 18 मुकदमे

City News Uttar Pradesh

यूपी के सभी जर्जर पुलों का होगा ऑडिट: किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर अधिकारी होंगे जिम्मेदार

बांदा में मचा कोहराम : सड़क हादसे में दंपति सहित तीन की मौत

City News Uttar Pradesh

यूपी : पूर्व एमएलसी समेत चार नेता सपा से हुए निष्कासित, एमएलसी चुनाव में पार्टी का विरोध करने का है आरोप

बांदा स्वास्थ्य विभाग अलर्ट : कोविड की तीसरी लहर में बच्चों को इलाज में नहीं होगी दिक्कत …

डीएम एवं पुलिस अधीक्षक नें मण्डल कारागार का किया आकास्मिक निरीक्षण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़