City News Uttar Pradesh
भाजपा नें आपात काल के "कसक-मसक" को याद कर इसे बताया कलंक
उत्तर प्रदेश

भाजपा नें आपात काल के “कसक-मसक” को याद कर इसे बताया कलंक

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा ने कांग्रेस शासन के आपात -काल के कसक -एवं मासक को याद किया। इसे स्वतंत्र भारत के इतिहास का अलोकतांत्रिक व सबसे विवादास्पद कार्य कहा। भाजपा नें इस मुद्दे पर गोष्ठी की। मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने 1975 में 25 जून को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कहने पर आपातकाल लगाया था।

भाजपा नें आपात काल के "कसक-मसक" को याद कर इसे बताया कलंक
Remembering the “Kasak-Masak” of the Emergency, the BJP called it a stigma

चुनाव स्थगित हो गए तथा नागरिक अधिकारों को समाप्त करके मनमानी की गई। इंदिरा गांधी के राजनीतिक विरोधियों को कैद कर प्रेस पर प्रतिबंध लगा दिया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भी प्रतिबंधित कर दिया गया। विरोध करने पर गिरफ्तारियां की गई। कैद कर लिया गया। गोष्ठी में विशिष्ट अतिथि रमाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि आज ही के दिन एक परिवार ने अपने हाथ से सत्ता निकलने के डर से जनता के अधिकारों को छीन व लोकतंत्र की हत्या कर देश पर आपातकाल थोपा था। सत्ता-स्वार्थ के लिए लगाया गया आपातकाल, कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता का प्रतीक और कभी न मिटने वाला कलंक है।

भाजपा नें आपात काल के "कसक-मसक" को याद कर इसे बताया कलंक
Remembering the “Kasak-Masak” of the Emergency, the BJP called it a stigma

उस कठिन समय में अनेक यातनाएँ सहकर लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए लाखों लोगों ने संघर्ष किया। मैं उन सभी देशभक्तों को दिल से नमन करता हूँ। गोष्ठी को राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह, कार्यक्रम के संयोजक, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लवलेश सिंह ने भी संबोधित किया।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय सिंह एवं संचालन जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित द्वारा किया गया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कालिंजर दुर्ग पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नीलकंठ के दर्शन कर देखा एतिहासिक स्थल

City News Uttar Pradesh

मकान में राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, मचा कोहराम

यूपी चुनाव 2022 : 7 फरवरी को बिजनौर में जनसभा संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

City News Uttar Pradesh

परिषदीय विद्यालयों में अंधेरा कायम है: 29 लाख जमा फिर भी नहीं पहुंची बिजली

Lata Mangeshkar Death News : 80 साल तक लता मंगेशकर ने हर हिंदुस्तानी के दिल पर राज किया, दिग्‍गजों से लेकर आम लोग भी हुए शोकाकुल

City News Uttar Pradesh

किसानी का ‘स्वाद’ खाद नें ‘बिगाड़ा’: किसान पीट रहा है माथा

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़