24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बनेगा सोलर एनर्जी कॉरिडोर: सोलर पैनल से रोशन होगा हाईवे
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बनेगा सोलर एनर्जी कॉरिडोर: सोलर पैनल से रोशन होगा हाईवे

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे सौर ऊर्जा उत्पादन का गलियारा बनेगा। 296 किमी लंबा यह हाईवे सोलर पैनल से रोशन होगा। साथ ही ई-व्हीकल भी चार्ज हो सकेंगे। इसके अलावा ग्रिड में भी बिजली भेजी जाएगी। एक्सप्रेस-वे पर पैदा होने वाली बिजली से लगभग एक लाख घर रोशन हो सकेंगे। बिजली का उत्पादन पीपीपी मॉडल पर किया जाएगा। उप्र एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण की ओर से इसकी तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बनेगा सोलर एनर्जी कॉरिडोर: सोलर पैनल से रोशन होगा हाईवे
Solar energy corridor will be built on Bundelkhand Expressway: Highway will be illuminated with solar panels

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास का मार्ग माना जाता है। यह बुंदेलखंड के चित्रकूट से शुरू होकर इटावा तक जाता है और वहां जाकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे में मिल जाता है। आने वाले दिनों में यह एक्सप्रेस-वे सौर ऊर्जा उत्पादन का भी बड़ा हब बनने जा रहा है। एक्सप्रेस-वे के इर्दगिर्द पीपीपी मॉडल पर सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। इसके लिए यूपीडा की ओर से 1700 हेक्टेअर जमीन चिह्नित कर ली गई है। यहां 550 मेगावाट बिजली उत्पादन की योजना है।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बनेगा सोलर एनर्जी कॉरिडोर: सोलर पैनल से रोशन होगा हाईवे
Solar energy corridor will be built on Bundelkhand Expressway: Highway will be illuminated with solar panels

बिजली से एक्सप्रेस-वे की स्ट्रीट लाइट जलाई जाएंगी। इस सड़क पर पड़ने वाले टोल प्लाजा पर भी सभी काम सौर ऊर्जा से होंगे। इसके अलावा ई-व्हीकल की चार्जिंग के लिए जगह-जगह चार्जिंग प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। यहां पैदा होने वाली बिजली ग्रिड में भी भेजी जाएगी, जिससे लगभग एक लाख घरों को बिजली दी जा सकेगी। यहां सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए आठ कंपनियों की ओर से यूपीडा को प्रस्ताव भी मिले हैं। योजना को अंतिम रूप देने के बाद जल्द धरातल पर काम शुरू करने की तैयारी है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट मंडल में गर्मी से 36 की मौत: गर्म हवाओं का तांडव बन गया यमराज

City News Uttar Pradesh

किशोरी ने फंदे से लटककर दी जान: मोबाइल फोन पर बात क्या बनी बवाले जान ?

पहाड़ों में अवैध खनन: सदर विधायक प्रकाश ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

City News Uttar Pradesh

मुक़द्दस रमजान : करहिया कुंआ बलखंडी नाका व गौसिया मस्जिद में पूरा हुआ कुरान

UP Coronavirus Update : उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में 208 मरीजों ने तोड़ा दम, 35614 नए संक्रमित आए सामने …

Banda : औचक निरीक्षण में एसपी ने देखीं व्यवस्थाएं, कोरोना महामारी के चलते तैयार की गई कार्य योजना का लिया जायजा …

ब्रेकिंग न्यूज़