30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
दारोगा का रिश्वत मांगते हुए वीडियो हुआ वायरल, एसपी ने शिकायत के बाद किया लाइन हाजिर
उत्तर प्रदेश

दारोगा का रिश्वत मांगते हुए वीडियो हुआ वायरल, एसपी ने शिकायत के बाद किया लाइन हाजिर …

 

महोबा। कुलपहाड़ कोतवाली में तैनात एसएसआइ देवेंद्र कुमार मिश्रा को पांच हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में मंगलवार को लाइन हाजिर कर दिया गया। कुलपहाड़ कस्बा के टौरियापुरा निवासी अनिल कुमार अनुरागी ने एसपी से शिकायत करके एसएसआइ पर आरोप लगाया था कि मारपीट मामले में विवेचना से नाम हटाने के एवज पर पांच हजार रुपये मांग रहे थे। रुपये की मांग करते हुए का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। कुलपहाड़ क्षेत्र सीओ तेजबहादुर सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है।


कुलपहाड़ कस्बा के टौरियापुरा निवासी अनिल अनुरागी ने एसपी सुधा सिंह से शनिवार को शिकायत करके आरोप लगाया था कि कुलपहाड़ कोतवाली के एसएसआइ देवेंद्र कुमार मिश्रा उन्हें बार-बार कोतवाली बुला कर परेशान कर रहे हैं। उसके खिलाफ दर्ज मारपीट के मामले में 23 अक्टूबर को फिर से कोतवाली बुलाया था और उनसे पांच हजार रुपये की डिमांड की थी। जिसका उसने चोरी से वीडियो बना लिया था। करीब दस सेकेंड के वायरल वीडियो में एसएसआइ जीप में बैठे दिख रहे हैं, और एक व्यक्ति से कह रहे हैं, पांच-फाइव की व्यवस्था कर लो, आओ थाने में बैठे हैं। इस वीडियो की दैनिक जागरण पुष्टि नहीं करता है।

दारोगा का रिश्वत मांगते हुए वीडियो हुआ वायरल, एसपी ने शिकायत के बाद किया लाइन हाजिर

एसएसआइ ने कहा कि अनिल कुमार अनुरागी, अजय अनुरागी, कमल, सोनू के खिलाफ कस्बा के ही सीताराम अहिरवार ने मारपीट का मुकदमा दिसंबर 2020 में लिखाया था। आरोपितों ने बीती 22 अक्टूबर को फिर उन लोगों को पीटा था। यह सभी अपराधी प्रवृत्ति के हैं और हमें फंसाने के लिए यह झूठा वीडियो तैयार किया है। मामले में एसपी सुधा सिंह ने कहा कि एसएसआइ देवेंद्र कुमार मिश्रा को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन महोबा में आमद कराने को निर्देशित किया गया है, मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

निकाय चुनावों की सरगर्मी नें टिकटार्थीयों की उड़ा दी है नींद

दहेज के लिए गर्भवती पत्नी को फोन से दिया तीन तलाक, पति समेत सात के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

City News Uttar Pradesh

भाजपा के तीन दिग्गजों नें युवा सम्मेलन में भरा जोश : समझाया जिम्मेदारी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की पहल लाई ‘रंग’: 1.38 करोड़ की विकास परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

City News Uttar Pradesh Desk

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर समस्याओं का पूरा नहीं हुआ समाधान: 65 रह गये शेष

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील की सक्रियता रंग लाई : किसानों के चेहरे मुस्कराये

ब्रेकिंग न्यूज़