City News Uttar Pradesh
बाल अपराधों पर शिकंजा: बनेगी विशेष टास्क फोर्स, पुलिस ने तैयार किया एक्शन प्लान
उत्तर प्रदेश

बाल अपराधों पर शिकंजा: बनेगी विशेष टास्क फोर्स, पुलिस ने तैयार किया एक्शन प्लान

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह और किशोर अपराधों की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। इसी क्रम में पुलिस लाइन सभागार में मानव तस्करी निरोधी इकाई के तत्वावधान में मासिक समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी यातायात अजय कुमार सिंह ने की, जिसमें जिले के सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारी, विशेष किशोर पुलिस इकाई के सदस्य, समाजसेवी संगठनों और विभिन्न सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया।

बाल अपराधों पर शिकंजा: बनेगी विशेष टास्क फोर्स, पुलिस ने तैयार किया एक्शन प्लान

बैठक में बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह और किशोर न्याय संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे जिले के विभिन्न इलाकों में गहन निगरानी करें और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करें। मानव तस्करी निरोधी इकाई और विशेष किशोर पुलिस इकाई को निर्देश दिया गया कि वे स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बच्चों और उनके अभिभावकों को जागरूक करें। बैठक में यह भी तय किया गया कि बाल मजदूरी कराने वालों और दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बाल अपराधों पर शिकंजा: बनेगी विशेष टास्क फोर्स, पुलिस ने तैयार किया एक्शन प्लान

क्षेत्राधिकारी यातायात अजय कुमार सिंह ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे बालश्रम और बाल अपराधों से जुड़ी किसी भी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस या संबंधित विभागों को दें। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ही बच्चों के अधिकारों की रक्षा की जा सकती है और उन्हें सुरक्षित भविष्य दिया जा सकता है। बैठक में जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों, महिला एवं बाल कल्याण विभाग के अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महिला का पर्स व मोबाइल फोन चोरी कर भाग रहे जेबकतरे को यात्रियों ने पकड़ा, जमकर हुई पिटाई

मेडिकल कालेज प्राचार्य की डीएम- सीएम योगी को चुनौती: भर्ती हेतु फ्राड साबित कंपनी का बचाव क्यों ?

City News Uttar Pradesh

पुरानी पेंशन: आंदोलन को तेज करेंगे राज्य कर्मचारी, 25 अक्तूबर को विधानसभा का होगा घेराव

रक्सी के आस-पास किसानों द्वारा किये गये कब्जे को तत्काल हटवायेंः डीएम

City News Uttar Pradesh

भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष का गनर कोरोना पाजिटिव, ओमिक्रोन की पुष्टि करने को लिया सैंपल

City News Uttar Pradesh

डीजीपी कार्यालय में तैनात लिपिक की पत्नी से लूट का मास्टर माइंड अंतर जनपदीय लुटेरा गिरफ्तार, दो साथी फरार

ब्रेकिंग न्यूज़