City News Uttar Pradesh
हरियाली और ममता का 'अनोखा संगम': छात्रों को मिला 'पर्यावरण' संरक्षण का 'मंत्र'
उत्तर प्रदेश

हरियाली और ममता का ‘अनोखा संगम’ : छात्रों को मिला ‘पर्यावरण’ संरक्षण का ‘मंत्र’ !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में नई ऊंचाइयों पर ले जाया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह ने अपनी मां की स्मृति में एक नीम का पेड़ रोपित कर इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की।उन्होंने सभी शिक्षकों, छात्रों व कर्मचारियों से आह्वान किया कि हर व्यक्ति अपनी मां के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाए, क्योंकि “मां जीवन देती हैं और वृक्ष जीवन बचाते हैं !”

हरियाली और ममता का 'अनोखा संगम': छात्रों को मिला 'पर्यावरण' संरक्षण का 'मंत्र'

गुरुवार को कॉलेज परिसर की खाली पड़ी ज़मीन पर आधा सैकड़ा पौधों का रोपण किया गया। प्रधानाचार्य द्वारा हर पौधे की सुरक्षा के लिए जाली लगवाई गई, और जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा “पौधे लगाना आसान है, लेकिन उनकी देखभाल ही असली सेवा है।” प्रत्येक कक्षा मॉनीटर और शिक्षक को पौधों की सिंचाई, देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई। “अगर हर छात्र एक पेड़ की जिम्मेदारी ले, तो स्कूल जंगल बन जाए ऑक्सीजन का घर बन जाए।”

हरियाली और ममता का 'अनोखा संगम': छात्रों को मिला 'पर्यावरण' संरक्षण का 'मंत्र'

पौधरोपण कार्यक्रम में फूलचंद चंद्रवंशी, डॉ. रमेश सिंह, लालमन प्रजापति, डॉ. प्रदीप सिंह, शंकर यादव, शक्ति प्रताप सेंगर, विवेक साहू, बाबूलाल अहिरवार, रामबचन सिंह, कुंवर प्रताप सिंह सहित अनेक शिक्षकों का प्रभावशाली सहयोग रहा। छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिया और अपने हाथों से मिट्टी डालकर पौधों को जीवन देने की शुरुआत की। छात्र आदित्य ने कहा “आज पेड़ लगाया है, कल यही हमें ऑक्सीजन देगा”

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Kisan Mahapanchyat : अखिलेश यादव बोले-यूपी में अंधेर नगरी चौपट राजा, दिन में दुष्कर्म और रात में गांजा …

Banda : जिला पंचायत के प्रशासक बने जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह…

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का फरमान : बनेगे बहुउद्देशीय तालाब, किसानी को मिलेगी उड़ान ! …

बालू खदान मरौली खंड चार और छह मोदी और योगी से हैं निर्भय ! क्या प्रशासन बना धृतराष्ट ?

City News Uttar Pradesh

Banda : पूर्व बीडीसी सदस्य के घर लाखों डकैती,बंधक बना बरपाया कहर …

City News Uttar Pradesh

मकर संक्रांति पर ‘जीवंत’ हुई ‘तुलादान’ की सदियों पुरानी परंपरा: घर-घर गूंजे मंत्रोच्चार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़