City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : जंगल में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव…

 

– मरका थाना क्षेत्र के सांड़ा गांव का मामला
– मृतक के भाई ने लगाया हत्या किए जाने का आरोप

विनोद मिश्रा

बांदा। मारपीट के आहत किसान आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए निकला था, लेकिन उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। खबर मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई ने दबंग पड़ोसियों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।


मिली जानकारी के मुताबिक मरका थाना क्षेत्र के सांड़ा गांव निवासी छेदीलाल (38) पुत्र सुरजा का शव शनिवार को सुबह ग्रामीणों ने गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल में आंवले के पेड़ पर लुंगी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकते देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर बाद खबर मिलने पर थाना पुलिस आ गई। पुलिस ने परिजनों के सहयोग से फंदा काटकर उसका शव नीचे उतराया। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के भाई फूलचंद्र ने बताया कि शुक्रवार की रात छेदीलाल पशुबाड़े जा रहा था। रास्ते में पड़ोसी दबंगों ने उसे रोक लिया और उसे लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। कहा कि दबंगों के खिलाफ वह थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहा था। आरोप लगाया कि दबंगों ने छेदीलाल को अगवा कर लिया और जंगल में मारपीट करने के बाद गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को लुंगी पर लटका कर आत्महत्या का रूप दे दिया। कहा कि जिस लुंगी पर उसका शव लटकता मिला है वह पड़ोसी दबंग की है। उधर, थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रपट दर्ज की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अध्यक्ष मालती और अंकित ने “व्यापारियों” का जीता ‘दिल’: पालिका ने दिया ‘छांव’ का तोहफा

City News Uttar Pradesh

बड़ी खबर : सीएम योगी को तीन दिन के अंदर बम से उड़ाने की धमकी, मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

City News Uttar Pradesh

एआई रोबोट रखेगा रेलवे ट्रैक पर नजर, हादसे से पहले मिलेगा अलर्ट

माँ की “विदाई” पर “रोये भक्त” : ढोल-नगाड़े की धुन पर मूर्तियों का विसर्जन

City News Uttar Pradesh

ट्रेन की ठोकर लगने से आइटीआइ छात्र की मौत, कानपुर से वापस आ रहा था घर

रोडवेज में 350 महिला परिचालक ने ‘संभाली’ कमान: पुरुषों का ‘गढ़’ टूटा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़