24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बांदा विधानसभा क्षेत्र में बही विकास की बहार, हुआ मन बागवां…

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा विधान सभा क्षेत्र मे आज विकास की बहार ऐसी बही की मन बागबां हो गया। इस बागबां को सजाने वाले मुख्य बागबान रहे सदर विधायक प्रकाश दिवेदी।सदर विधायक प्रकाश नें विभिन्न नव निर्मित कार्यो का उद्घघाटन किया। जिसमे जनता इंटर कॉलेज खुरहण्ड मे 20 लाख रुपये की लागत से सांसद निधि से निर्मित कार्यालय, वाचनालय,20 लाख की लागत से निर्मित खुरहण्ड बसस्टाप मे यात्री प्रतीक्षालय तथा बाँदा से बिसण्डा सिंहपुर होते हुयेभवरी( चित्रकूट ) तक लगभग 130 करोड की लागत से सार्वजनिक निर्माण विभाग से रोड का शिलान्यास किया। इसके साथ ग्राम विलगाव मे 3 करोड़ की लागत से विधुत पावर हाउस का भी शिलान्यास किया।

इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण राज्य मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके पटेल की सामूहिक उपस्थिति इन कार्यक्रमों के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रमों मे रही।इस दौरान सभायें भी हुई।

सदर विधायक नें अपने आकर्षक अंदाज मे अपने विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिये मुख्य मंत्री योगी, उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य,राज्य मंत्री चन्द्रिका प्रसाद एवं सांसद आरके पटेल की सराहना की। अपने संबोधन मे मोदी एवं योगी सरकार की नीतियों को सराहा। किसानों के हितों के लिये केंद्र सरकार के तीनों बिलों की व्याख्या कर इसे किसानों के हित मे बताया। राज्य मंत्री औऱ सांसद भी इन्ही बिंदुओं पर बोले तथा विपक्षी दलों पर निशाना साधा।


सारे कार्यक्रमों में भाजपा जिलाध्यक्ष राम केश निषाद ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह , पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, पुरुषोत्तम पाण्डे ,राम कृष्ण शुक्ला, रंजीत सिंह, लखन लाल , वीके सिंह, शक्ति सिंह, राजर्षि शुक्ला सुधीर तिवारी, विपिन सोनी,आदिउपस्थित थे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा वासियों को बिजली संकट किये है तबाह : लोगों में हाय -दईया का प्रलाप

City News Uttar Pradesh

एंटी रोमियो प्रभारी ने भइया दूज के मौके पर मनचलों पर कसी नकेल, दी गई सख्त चेतावनी

City News Uttar Pradesh

इन्द्र देवता नहीं हैं अति मेहरबान : बांदा में अब तक रूठा आसमां

City News Uttar Pradesh

बांदा रेलवे ट्रैक पर सब्जी विक्रेता का ट्रेन से कटा शव मिला

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की कृषि मंत्री से मुलाकात: मंडी सड़कों के निर्माण और नवीनीकरण पर हुई चर्चा

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा का अफसरों को अल्टीमेटम: चकबंदी कार्यों में ‘सुस्ती’ हुई तो होगी ‘कड़ी कार्रवाई’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़