30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
माननीयों द्वारा सीएम को लिखे गए पत्रों की आख्या तत्काल भेजें: सभापति
उत्तर प्रदेश

माननीयों द्वारा सीएम को लिखे गए पत्रों की आख्या तत्काल भेजें: सभापति …

 

– आख्या समय से न भेजने से गरीब बीमार व्यक्तियों को नहीं मिल पाता इलाज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। माननीयों द्वारा गरीब व्यक्तियों के इलाज के लिये मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता दिलाने के लिए जो पत्र लिखे जाते हैं उनमें भी समय से आख्या शासन को भेजी जाए, ताकि बीमार व्यक्तियों को समय से इलाज मिल सके। यह निर्देश उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति के सभापति हीरालाल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिये।

माननीयों द्वारा सीएम को लिखे गए पत्रों की आख्या तत्काल भेजें: सभापति
सभापति ने निर्देशित किया कि सभी विभागों के अधिकारी जनप्रतिनिधियों का प्रोटोकॉल के अनुसार सम्मान सुनिश्चित करें। यदि किसी जनप्रतिनिधि द्वारा किसी अधिकारी को फोन किया जाता है तो वे फोन जरूर उठायें। किसी कारणवश उस समय फोन नहीं उठा पाते तो बाद में शीघ्र फोन किया जाए।

माननीयों द्वारा सीएम को लिखे गए पत्रों की आख्या तत्काल भेजें: सभापति

उन्होंने जनप्रतिनिधियों के लम्बित प्रकरणों की भी समीक्षा की और निर्देश दिये कि लम्बित पत्रों पर 15 दिनों में कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए। सभापति ने यह भी निर्देश दिये कि डीएम, एसपी व सीएमअे अपने अधीनस्थ अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों का प्रोटोकॉल के अनुसार सम्मान करने को पत्र लिखें।

माननीयों द्वारा सीएम को लिखे गए पत्रों की आख्या तत्काल भेजें: सभापति

कहा कि समिति के सभी सदस्यों को अधिकारियों ने पूरा सम्मान दिया उसके लिए वे आभार व्यक्त करते हैं। विधान परिषद सदस्य लाल बिहारी यादव ने कहा कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों के पत्रों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही कर उन्हें समय से सूचित करें। कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा जनसामान्य की समस्याओं से सम्बन्धित जो पत्र लिखे जाते हैं, उनमें प्राथमिकता पर कार्यवाही कर समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें।

माननीयों द्वारा सीएम को लिखे गए पत्रों की आख्या तत्काल भेजें: सभापति

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने समिति के सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि समिति द्वारा जो निर्देश दिये गये हैं उनका अनुपालन कराया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनप्रतिनिधियों के पत्रों पर प्राथमिकता से कार्यवाही की जाए। सीडीओ वेद प्राकश मौर्य ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना हम सभी अधिकारियों का दायित्व है। जिलाधिकारी ने समिति के सभापति हीरा लाल, एसपी अभिनन्दन ने विधान परिषद सदस्य लाल बिहारी यादव और जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुलिस के लिए चुनौती: बांदा में 24 घंटे में दो अज्ञात शवों की बरामदगी से इलाक़े में सनसनी

City News Uttar Pradesh

बांदा : अपहृत किशोर को पुलिस ने सकुशल कराया मुक्त, जमीनी विवाद को लेकर रची थी अपहरण की साजिश …

उपभोक्ता फोरम नें किया न्याय : परिवादी नें ली चैन की सांस …

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील संगठन के मिशन को बना रहे “सोने में सोहागा” : दे रहे मजबूती

City News Uttar Pradesh

बिजली आपूर्ति में व्यवधान पर किसानों का छलका गुस्सा, दिया धरना !

City News Uttar Pradesh

फ्री फायर गेम खेलने के दौरान लड़की से की दोस्ती, फिर अपहरण के बाद दुष्कर्म, मतांतरण कराने का प्रयास

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़