29 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
सूखे का संकट गहराया : पूर्व विधायक दलजीत नें सूखाग्रस्त घोषित करने को दिया जोर
उत्तर प्रदेश

सूखे का संकट गहराया : पूर्व विधायक दलजीत नें सूखाग्रस्त घोषित करने को दिया जोर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने बांदा जिले को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने की मांग की है। उन्होनें जिलाधिकारी से आग्रह किया की इस संदर्भ में वह शीघ्र सर्वे कराकर शासन को अपनी रिपोर्ट दें। उन्होनें स्वंय भी इस संदर्भ में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र लिखा है।

सूखे का संकट गहराया : पूर्व विधायक दलजीत नें सूखाग्रस्त घोषित करने को दिया जोर
Drought crisis deepens: Former MLA Daljit stresses to declare drought-hit

पूर्व विधायक ने कहा कि क्षेत्र में किसान खरीफ की फसल की बुवाई नहीं कर पाये। जिन क्षेत्रों में धान की फसल होती है वहां रोपाई के लिये बेड़े सूख गई है। बटाई पर खेती से गुजर करने वाला किसान मजदूर परेशान हैं।

सूखे का संकट गहराया : पूर्व विधायक दलजीत नें सूखाग्रस्त घोषित करने को दिया जोर
Drought crisis deepens: Former MLA Daljit stresses to declare drought-hit

पूर्व विधायक दलजीत नें कहा कि चालू वर्ष में मानसून न आने के कारण चित्रकूटधाम मंडल सहित संपूर्ण बुंदेलखंड क्षेत्र में बारिश नहीं हुई है। जुलाई माह आधा बीत चुका है। नदियों की जलधारा सूखने की कगार पर है। तालाबों में धूल उड़ रही है। बारिश न होने से किसान परेशान हैं। भीषण गर्मी व सूखे के कारण यहां के किसानों के सामने परिवार के भरण -पोषण का संकट गहराने की शंका है। किसानों के साथ-साथ खेतिहर मजदूरों के जीवन यापन का संकट है। पूर्व विधायक ने कहा कि सूखा राहत योजना से लाभान्वित करने व प्रभावित गांवों में रोजगार देने की योजना संचालित किये जानें की जरूरत है।

सूखे का संकट गहराया : पूर्व विधायक दलजीत नें सूखाग्रस्त घोषित करने को दिया जोर
Drought crisis deepens: Former MLA Daljit stresses to declare drought-hit

गौरतलब है कि सावन माह शुरू है पर बारिश नहीं हो रही है। बारिश ना होने के चलते किसान बहुत परेशान हैं। खास तौर पर वह किसान हर दिन बारिश का इंतजार कर रहे हैं जो धान की खेती करते हैं। देरी से बारिश की वजह से धान की खेती में खासा असर पड़ रहा है, जिसे पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। तिल, ज्वार, मूंग, उड़द की बुवाई हो ही नहीं सकी।पिछड़ गयी है। यह फसल किसानों के हाथ से निकल गई।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योगी का गरजा बुलडोजर: हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाकर किया था निकाह, अब मुस्लिम युवक के रिश्तेदार के घर चला बुलडोजर

City News Uttar Pradesh

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख पर लगी मुहर: श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने पीएम मोदी को किया आमंत्रित

City News Uttar Pradesh

भाजपा के सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत स्वास्थ केंद्रों पर परीक्षण शिवरों की मची धूम

City News Uttar Pradesh

मरीज की मौत पर परिजनों नें जिला अस्पताल में किया हंगामा: डाक्टर पर लापरवाही का आरोप

City News Uttar Pradesh

कृषि मंत्री की कड़ी समीक्षा: अधिकारियों को सख्त आदेश, खाद वितरण में ढिलाई नहीं बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh

Banda : उपलब्धि, विश्वविद्यालय ने विकसित की अलसी व तिल की तीन प्रजातियां,दो राज्यों को लाभ…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़