28.7 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
दिवाली पर योगी सरकार का राज्‍य कर्मचार‍ियों को तोहफा: डीए में बढ़ोतरी के साथ ही बंपर बोनस का भी एलान
उत्तर प्रदेश

यूपी : योगी सरकार ने वाहन स्वामियों को दी बड़ी सौगात, पांच साल के ट्रैफिक चालान निरस्त, सभी वाहनों पर लागू

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश : योगी सरकार ने यूपी के निजी और कामर्शियल वाहन स्वामियों को बड़ी सौगात दी है। योगी सरकार ने यूपी में लंबे समय से वाहन चालान का भुगतान न करने वाले मालिकों को रियायत देते हुए उनका चालान निरस्त कर दिया है। सीएम योगी के इस फैसले से प्रदेश के लाखों वाहन मालिकों ने राहत की सांस ली है। यह उन वाहन चालकों के लिए खुशखबरी है जिनके अलग-अलग ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में चालान काटे थे। ऐसे में जितने भी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 के बीच चालान काटे गये हैं। उनके सभी चालान निरस्त कर दिए गए हैं। साथ ही जो विभिन्न न्यायालयों में लंबित है। यह सभी वाहनों पर लागू होते हैं।

यूपी : योगी सरकार ने वाहन स्वामियों को दी बड़ी सौगात, पांच साल के ट्रैफिक चालान निरस्त
UP: Yogi government gave a big gift to vehicle owners, five years traffic challans cancelled, applicable to all vehicles

– 2 जून 2023 के माध्यम से लागू की गयी व्यवस्था

परिवहन आयुक्त चंद्र भूषण सिंह ने सभी संभागीय परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि न्यायालय में उपसमित वादों की सूची प्राप्त कर इन चालानों को पोर्टल से डिलीट कर दिए जाएं। यूपी सरकार के इस कदम से बाकी लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। शासन की ओर से इस संबंध में निर्देश सभी संभागीय परिवहन कार्यालयों में भेज दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि न्यायालय में लंबित चालान की सूची प्राप्त कर ई चालान पोर्टल से इसे हटा दिया जाए।

आदेश के मुताबिक, एक जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 की अवधि में काटे गए चालानों को निरस्त किया जा रहा है। परिवहन आयुक्त ने बताया कि उत्तर प्रदेश अध्यादेश संख्या 2 जून 2023 के माध्यम से यह व्यवस्था लागू की गई है कि पुराने लंबित चालान निरस्त करा दिए जाएं। मालूम हो कि नोएडा में किसान इस तरह से चालान को निरस्त करने की मांग करते हुए धरना दे रहे थे। इससे पूरे उत्तर प्रदेश में करोड़ों लोगों के चालान माफ होने का रास्ता साफ हो गया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खाद्य सुरक्षा विभाग में मिष्ठान की बौछार : मिलावट खोरों से हो रहा “चुम्मां -चुम्मां” !

बांदा : विशेष न्यायाधीश की अदालत में एसटीएफ मामले की हुई सुनवाई, 11 आरोपित कोर्ट में हुए पेश

City News Uttar Pradesh

समय से सूचना उपलब्ध करायें जन सूचनाधिकारी : राज्य सूचना आयुक्त …

City News Uttar Pradesh

सोते समय किसान को सांप ने काटा : घरवालें कराते रहे झाड़फूंक, ईलाज के दौरान हुई मौत

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें जताई चिंता : निजी स्कूलों में शिक्षा के नाम पर डकैती ?

Banda : बंधक बना युवती से चार दिनों तक दुष्कर्म …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़